facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

बाजार में दबाव के बीच 4% चमका ये शेयर! ब्रोकरेज का दावा, ₹180 तक जाएगा भाव; अभी करें खरीदारी

Advertisement

Zee Entertainment Share: नुवामा इक्विटीज ने एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainemnt) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को खरदीने के लिए 5 वजह भी दी है।

Last Updated- June 17, 2025 | 12:40 PM IST
stock to buy

Zee Entertainment Share Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 4 प्रतिशत बढ़ गए। प्रमोटर समूह की संस्थाओं से 2,237.44 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई। बीएसई पर इसके शेयर 3.58 प्रतिशत बढ़कर 142.90 रुपये पर पहुंच गए। जबकि एनएसई पर यह 3.50 प्रतिशत बढ़कर 142.75 रुपये पर ट्रेड हुए। जीएंटरटेनमेंट ने सोमवार को कहा था कि प्रमोटर समूह की संस्थाओं से राशि जुटाने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी 18.4 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा इक्विटीज ने एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainemnt) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को खरदीने के लिए 5 वजह भी दी है।

Zee Entertainment: टारगेट प्राइस ₹178| रेटिंग BUY|

नुवामा ने जी एंटरटेनमेंट पर अपनी रेटिंग को BUY पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 178 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक करीब 30 फीसदी का अपसाइड दे सकता है। जी एंटरटेनमेंट के शेयर सोमवार को 138 रुपये पर बंद हुए।

स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह एक महीने में यह करीब 10 फीसदी चढ़ गया है। वहीं, तीन महीने में स्टॉक में 42 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में स्टॉक में करीब 14% की गिरावट आई है। जबकि दो साल में स्टॉक 25%, तीन साल में 34.40% और 5 साल में 14.42 गिरा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 165 रुपये और 52 वीक्स लो 89.29 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 13,394.44 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें…डिविडेंड का फायदा पाने का आखिरी मौका! 18 जून को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे ये 3 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Nuvama ने Zee Entertainment पर क्यों दी BUY रेटिंग?

ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में जी एंटरटेनमेंट का लक्ष्य 18 से 20% का EBITDA मार्जिन हासिल करना है। FY25 में यह मार्जिन 14.4% था। कंपनी लागत में कटौती और Zee5 में EBITDA नुकसान को कम करके यह लक्ष्य हासिल करना चाहती है। FY25 में Zee5 का EBITDA नुकसान 50% घटा था। FY26 में कंपनी इसे और 60% तक घटाना चाहती है।

ब्रोकरेज के अनुसार, जी एंटरटेनमेंट का लक्ष्य एड रेवेन्यू में 8-10% की सालाना वृद्धि हासिल करना है। FY25 में विज्ञापन राजस्व में 11% की गिरावट आई थी। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी के पास ₹24.1 अरब नकद और नकद समतुल्य मौजूद थे। यह पिछले वर्ष की तुलना में 102% अधिक है। यह राशि कंपनी के मार्केट कैप का लगभग 19% है।

नवम ने कहा कि ज़ी एंटरटेनमेंट ने नए जमाने के कंटेंट और टेक स्टार्टअप Bullet के साथ एक रणनीतिक इक्विटी साझेदारी भी की है। हम Zee पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हैं और इसका टारगेट प्राइस INR178 तय करते हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement