facebookmetapixel
India-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंताHome Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौत

डिफेंस स्टॉक देगा 25% रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज; कहा- बड़े ऑर्डर्स से ग्रोथ को मिलेगी रफ़्तार

Stock to buy: रक्षा मंत्रालय (MoD) से बड़े ऑर्डर मिलने के साथ कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ प्रोफाइल में और सुधार देखने को मिलने की उम्मीद है।

Last Updated- December 17, 2025 | 1:53 PM IST
Stocks to Buy

Stock to buy: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (17 दिसंबर) को सपाट रुख के साथ खुले। हालांकि, खुलने के कुछ देर बाद बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गए। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट बैंकिंग शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने एरोस्पेस और डिफेन्स कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कंपनी को एक लॉन्ग-टर्म निवेश विकल्प माना जा रहा है। रक्षा मंत्रालय (MoD) से बड़े ऑर्डर मिलने के साथ कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ प्रोफाइल में और सुधार देखने को मिलने की उम्मीद है।

Astra Microwave Products पर मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस: ₹1100

मोतीलाल ओसवाल ने एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर पर ‘BUY‘ की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 24 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर मंगलवार को 888 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स भारत में हाई क्वालिटी वाले रेडियो फ्रीक्वेंसी और माइक्रोवेव मॉड्यूल, सब-सिस्टम और सिस्टम का डिजाइन और निर्माण करती है। कंपनी अब सब-सिस्टम स्तर की कंपनी से पूर्ण सिस्टम सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रडार, उत्तम रडार, मौसम विज्ञान से जुड़े ऑर्डर, नेवी से रिपीट ऑर्डर और काउंटर-ड्रोन सिस्टम से जुड़े अवसरों पर नजर लगाए हुए है। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 2,200 करोड़ रुपये रही।

ब्रोकरेज के अनुसार, 38x दिसंबर 2027 के अनुमानों पर आधारित वैल्यूएशन कंपनी के छोटे आकार के कारण बड़े डिफेंस पीएसयू के टारगेट मल्टिपल की तुलना में करीब 15% की छूट को दर्शाता है। हम एएमपीएल (AMPL) को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक लॉन्ग-टर्म निवेश अवसर मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष FY27 से FY30 के दौरान रक्षा मंत्रालय (MoD) और डिफेंस पीएसयू से बड़े ऑर्डर मिलने के साथ कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ में तेज आएगी।

हाई से 26% नीचे कर रहा ट्रेड

एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर अपने 52 वीक्स हाई 1,195.65 रुपये से 26 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे है। हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में शेयर 12 फीसदी गिर चुका है। तीन महीने में शेयर 19.87 प्रतिशत और छह महीने में 20.50 टूटा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक 5 फीसदी चढ़ा है। वहीं, दो साल में स्टॉक ने 46 प्रतिशत, तीन साल में 197.58 प्रतिशत पांच साल में 613 प्रतिशत रिटर्न दिया है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 8,453.43 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - December 17, 2025 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट