facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

₹100 से नीचे ट्रेड कर रहा ये दिग्गज स्टॉक दौड़ने को तैयार? Motilal Oswal ने दी BUY रेटिंग; चेक करें अगला टारगेट

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक (SAMIL Share Price) पर खरीदारी की सलाह दी

Last Updated- September 08, 2025 | 4:36 PM IST
Stocks to Buy Under Rs100
Representational Image

SMIL Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजार सोमवार (8 सितंबर) को उठापटक के बीच हरे निशान में सेटल हुए। इस उतार-चढ़ाव में ऑटो कम्पोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) के स्टॉक्स में अच्छा मूवमेंट देखने को मिला। करीब 2.5 फीसदी की तेजी के साथ स्टॉक में कारोबार शुरू हुआ और सेशन के आ​खिर में करीब 4.5 फीसदी की बढ़त लेकर 99 रुपये पर बंद हुआ। एनालिस्ट मीट के बाद बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक (SAMIL Share Price) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद, SAMIL के पास भविष्य में दमदार ग्रोथ के अवसर हैं।

SAMIL: ₹114 तक जाएगा भाव

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने संवर्धन मदरसन पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 114 रुपये रखा है। सोमवार को शेयर 99 रुपये पर सेटल हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 15 फीसदी का अच्छा अपसाइड दिखा सकता है।

Also Read: Vedanta Share पर ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में 35% उछाल का अनुमान; BUY रेटिंग को रखा बरकरार

BSE पर इंट्राडे में शेयर ने 99.30 का हाई और 95.12 का लो बनाया। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 144.74 और लो 71.57 है। इस तरह शेयर अपने साल के हाई से करीब 32 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। संवर्धन मदरसन के स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो इस साल स्टॉक नहीं चला है। बीते एक साल में करीब 21 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि शॉर्ट टर्म की बात करें तो 1 महीने में स्टॉक 8 फीसदी उछला है। बीएसई पर सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 1.04 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

SAMIL: क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि संवर्धन मदरसन ने एनालिस्ट मीट में विजन 2030 शेयर किया है। इसमें 108 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 40% RoCE का लक्ष्य है। SAMIL ने Vision 2030 के तहत अगले पांच साल के लक्ष्यों का खुलासा किया है। कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में EBIT में 3x और PAT में 4.7x की ग्रोथ दर्ज की है। RoCE FY20 की 10.5% से बढ़कर 18.4% हो गया है, जबकि नेट डेट/EBITDA 0.9x पर आ गया है, जो पिछले दशक में सबसे कम है।

कंपनी प्रबंधन ने एनालिस्ट मीट में कंपनी के Vision 2030 लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की। कंपनी ने FY30 तक 108 अरब डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है। कंपनी के कोर बिजनेस में 23 हाल की अधिग्रहणों से मिलने वाली सिनेर्जी का लाभ उठाने और इन अधिग्रहणों के ज​रिए मिली 70 रेड यूनिट्स को टर्नअराउंड करने का प्रयास रहेगा।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में SAMIL के लिए एयरोस्पेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रोथ ड्राइवर बन सकते हैं। एयरोस्पेस में कंपनी को बोइंग (Boeing) और एयरबस (Airbus) के Tier 1 सप्लायर के रूप में कंपनी को आगे बड़े अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कंपनी को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में दुनिया के प्रमुख ब्रांड्स में से एक द्वारा भरोसेमंद पार्टनर चुने जाने से कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और भविष्य के अवसरों का फायदा मिलेगा।

SAMIL अमेरिकी टैरिफ से सीधे प्रभावित नहीं होती क्योंकि इसकी सर्विसेज ज्यादातर ग्राहकों के पास स्थित हैं। मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि बढ़ती स्केल के साथ, कंपनी कुछ कोर बिजनेस को अलग लिस्टेड करके वैल्यू अनलॉक कर सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - September 8, 2025 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट