facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Stock Market Wrap up: FIIs की वापसी से शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्स इस सप्ताह 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; Mcap ₹21 लाख करोड़ बढ़ा

Advertisement

घरेलू शेयर बाजार में उचित वैल्यूएशन के कारण खरीदारी देखी गई। खासकर हालिया करेक्शन के बाद बड़ी पूंजी वाले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Last Updated- March 21, 2025 | 5:15 PM IST
Stock Market

Stock Market Wrap up: हालिया गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों के लिए यह हफ्ता (17 मार्च-21 मार्च) शानदार रहा। सप्ताह के सभी पांच ट्रेडिंग सेशन हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 557 अंकों की बढ़त के साथ 77,042 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और अंत में 76,906 पर बंद हुआ। बीएसई बेंचमार्क इस सप्ताह 3,077 प्रतिशत या 4.17 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

भारत के बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने शुक्रवार को चार साल से अधिक समय में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स ने शुक्रवार को 23,403 का उच्च स्तर छुआ और 160 अंकों की बढ़त के साथ 23,350 पर बंद हुआ। इस सप्ताह निफ्टी में 4.26 प्रतिशत या 953 अंकों का उछाल आया। यह 7 फरवरी, 2021 के बाद से यह इसका हाईएस्ट वीकली गेन है। हालांकि, निफ्टी 50 अभी भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 11% नीचे है।

ब्रोडर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में क्रमशः 7.7% और 8.6% का उछाल आया। यह लगभग पांच वर्षों में दोनों इंडेक्स का सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज है। गई। भारतीय रुपये ने दो साल से अधिक समय में अपना बेस्ट सप्ताह दर्ज किया।

सभी सेक्टर्स में बढ़त

सप्ताह के दौरान सभी 13 प्रमुख क्षेत्रों में तेजी रही। इसमें रियल्टी और सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों में क्रमशः 8% और 7% की वृद्धि हुई। हैवीवेट फाइनेंशियल कंपनियों में 5.5% की वृद्धि हुई, जिससे बेंचमार्क को सबसे अधिक बढ़ावा मिला।

निवेशकों की वेल्थ इस हफ्ते 21 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

इस सप्ताह बाजार में रही बढ़त से निवेशकों की वेल्थ 21 लाख करोड़ रुपये के करीब बढ़ गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार (14 मार्च) को 39,177,434.82 करोड़ रुपये था। इस शुक्रवार (21 मार्च) को यह बढ़कर 4,13,30,624.05 करोड़ रुपये रह गया। इस हिसाब से कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) 21,62,758 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

इस हफ्ते बाजार में प्रमुख ट्रिगर पॉइंट्स

1. इस हफ्ते निचले स्तरों पर खरीद के साथ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के कारण फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स को ऊपर की तरफ खींचा।

2. घरेलू शेयर बाजार में उचित वैल्यूएशन के कारण खरीदारी देखी गई। खासकर हालिया करेक्शन के बाद बड़ी पूंजी वाले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 50 का मौजूदा पीई (प्राइस-इनकम रेश्यो) 19 पर है, जो तीन महीने के निचले स्तर के करीब है।

3. इस साल रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली करने वाले विदेशी निवेशक (FIIs) इस सप्ताह मंगलवार और गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। एफआईआई ने मंगलवार को ₹1,462 करोड़ के शेयर खरीदे और गुरुवार को उन्होंने ₹3,239 करोड़ के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजारों से 2025 में अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू वाले शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक साल के दौरान हर गिरावट पर खरीदारी करने के लिए लचीले बने रहे।

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल?

निवेशक 5 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें धीमी होती ग्रोथ रेट और लक्ष्य से नीचे मुद्रास्फीति के बीच केंद्रीय बैंक के दरों में फिर से कटौती किए जाने की बड़ी उम्मीद है।

इसके अलावा फेडरल रिजर्व ने 2025 में दो बार ब्याज दरों में कटौती के अपने अनुमान को बरकरार रखा। अमेरिका में कम ब्याज दरें भारत जैसे उभरते बाजारों को विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाती हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement