facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Stock Market: इस हफ्ते शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, एक्सचेंज ने दी जानकारी

एक्‍सचेंज ने जानकारी दी थी कि NSE अनएक्‍सेप्‍टेड डिजास्‍टर से निपटने की तैयारियों के लिए टेस्टिंग करेगा। इस कारण से 18 मई को भी NSE पर ट्रेडिंग होगी।

Last Updated- May 18, 2024 | 9:52 AM IST
Stock market today
Representative Image

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आने वाले शनिवार (18 मई) को स्पेशल ट्रेडिंग सेंशन के लिए खुला रहेगा। इस बात की जानकारी नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) ने दी।

एक्‍सचेंज ने एक बयान में कहा कि आने वाले इस शनिवार को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और फ्यूचर एंड ऑप्शन मार्केट दोनों खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: SBI hikes FD rates: खुशखबरी! एसबीआई ने सावधि जमा दरें बढ़ाईं, अब इतना मिलेगा ब्याज

जानें क्यों खुला रहेगा बाजार-

एक्‍सचेंज ने जानकारी दी थी कि NSE अनएक्‍सेप्‍टेड डिजास्‍टर से निपटने की तैयारियों के लिए टेस्टिंग करेगा। इस कारण से 18 मई को भी NSE पर ट्रेडिंग होगी।

इस शनिवार को स्‍पेशल सेशन दो पार्ट में होंगे। पहला स्‍पेशल सेशन सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और 10 बजे तक चलेगा। वहीं, डिजास्‍टर रिकवरी साइट से दूसरे सेशन 11:45 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Adani Energy ने 1,900 करोड़ रुपये में Essar Transco का किया अधिग्रहण, फोकस में शेयर

इस दौरान सभी सिक्‍योरिटीज, जिनपर डेरिवेटिव प्रोडक्‍ट उपलब्‍ध है का अधिकतम प्राइस बैंड 5 फीसदी होगा। पहले से ही 2 फीसदी या उससे कम प्राइस बैंड में मौजूद प्रतिभूतियां, संबंधित बैंड में उपलब्ध रहेंगी।

बयान में कहा गया है कि सभी क्लोज एंडेड म्यूचुअल फंड पर 5 फीसदी का प्राइस बैंड लागू होगा।

सभी फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट की डेली ऑपरेटिंग सीमा 5% होगी।

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि उस दिन सिक्योरिटीज़ या फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में कोई बदलाव लागू नहीं होगा।

First Published - May 16, 2024 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट