facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Stock Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 74000 के पास

Stock Market Today: गुरुवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500, डॉव जोन्स और नैस्डैक प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:35 AM IST
Share Market
Representative Image

Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। आरबीआई के मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले से पहले बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

BSE Sensex 140.55 अंक फिसलकर 74,087.08 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, Nifty50 51.30 अंकों की गिरावट के साथ 22,463 पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

Top Losers and Top Gainers

जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ आज के टॉप लूजर्स रहे। वहीं, दूसरी ओर, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप गेनर्स हैं। निफ्टी में SBI Life टॉप गेनर और BPCL टॉप लूजर हैं।

कैसा रहेगा आज शेयर बाजार का हाल?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की धीमी गति से शुरुआत होने की आशंका है। हालांकि, बाजार का फोकस आज 10 बजे जारी होने वाली आरबीआई नीति घोषणा पर होगा।

सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty 22,500 के आसपास कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch : आज Banks, Auto, Sobha, Equitas SFB, SCI, Ireda, Cipla समेत इन शेयरों पर रखें नज़र

गुरुवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500, डॉव जोन्स और नैस्डैक प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

इस बीच, यूएस 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.30 प्रतिशत के ऊंचे स्तर के आसपास बनी रही। ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर चला गया, और सोना वायदा एक मामूली गिरावट के साथ 2,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया।

एशियाई बाजार में भी गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है। निक्केई 2% से अधिक गिर गया। ताइवान और कोस्पी प्रत्येक में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: निवेशकों की चिंता देखते हुए RBI ने टाले करेंसी डेरिवेटिव पर नियम, अब 3 मई से होगा लागू

कल कैसी थी बाजार की चाल?

मजबूत कॉर्पोरेट प्रदर्शन की उम्मीदों के बीच आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को रिकॉर्ड नए लेवल पर पहुंच गए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.47 प्रतिशत या 350.81 अंक की बढ़त लेकर 74,227.63 अंक के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,501.73 अंक के स्तर तक चला गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 0.36 प्रतिशत या 80.00 अंक की वृद्धि लेते हुए 22,514.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में दोनों इंडेक्स गिरावट में बंद हुए थे।

First Published - April 5, 2024 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट