facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Stock Market Update: बाजार में लौटी हरियाली, Sensex 74 हजार के पार, Nifty 22,500 के ऊपर

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजारों की मंगलवार को मिली-जुली शुरुआत हुई क्योंकि तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक कंपोजिट को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

Last Updated- May 21, 2024 | 12:24 PM IST
Share Market
Representative Image

Mid-day market Update: शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE Sensex 40 अंक बढ़कर 74,045 पर आ गया। वहीं, Nifty भी 38 अंक उछलकर 22,540 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Opening Bell: शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 121 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,884 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 20 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 22,475 के स्तर पर नजर आया।

Top Gainers and Top Losers

नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक बेंचमार्क पर टॉप लूजर्स बने।

व्यापक बाजार में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी क्रमशः 0.18 प्रतिशत और 0.38 प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार करते दिखे।

सेक्टरों में, निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ एकमात्र टॉप गेनर्स की लिस्ट में दिखा, जबकि निफ्टी रियल्टी और एफएमसीजी पिछड़ गए (क्रमशः 0.8 फीसदी और 0.64 फीसदी नीचे)।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 21 मई को सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं।

सुबह 8:30 बजे के करीब, Gift Nifty 22,600 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

एशिया-प्रशांत बाजारों की मंगलवार को मिली-जुली शुरुआत हुई क्योंकि तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक कंपोजिट को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

एनवीडिया के शेयरों में रातोंरात 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसके साथ, टेक-हैवी नैस्डैक 0.65 प्रतिशत बढ़कर सर्वकालिक इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया और 16,794.87 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, 30-स्टॉक वाला डाउ जोंस 0.49 प्रतिशत गिर गया, जबकि व्यापक बाजार एसएंडपी 500 0.09 प्रतिशत बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: RBI कैलेंडर बदलाव: कम अवधि वाले बॉन्ड की यील्ड घटने की उम्मीद

एशिया में, आज सुबह, जापान के निक्केई को छोड़कर बाकी सभी में गिरावट दर्ज हुई। हैंग सेंग 2 फीसदी, कोस्पी 0.3 फीसदी और एएसएक्स200 0.4 फीसदी नीचे थे। दूसरी ओर, निक्केई 0.17 प्रतिशत ऊपर था।

बीते हफ्ते कैसी थी बाजार की चाल?

शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के कारण स्टॉक मार्केट खुले थे। इस दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 74,006 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,502 पर बंद हुआ।

वहीं, शुक्रवार (17 मई) को भारतीय शेयर बाजार महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में खरीदारी से बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक बाजारों ने बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों के साथ बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया। यह एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: SEBI ने अधिग्रहण नियमों में किए अहम बदलाव, अब विलय में नहीं बिगड़ेगा शेयर भाव

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 253.31 अंक यानी 0.34 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 73,917.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 62.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,466.10 अंक पर बंद हुआ।

First Published - May 21, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट