facebookmetapixel
₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षित

Stock Market: लोकसभा चुनाव के नतीजों, ब्याज दर पर RBI के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल के साथ-साथ बाजार सोमवार को जीडीपी आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देगा।’’

Last Updated- June 02, 2024 | 3:25 PM IST
Stock Market

Share Market: शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह आम चुनावों के नतीजों तथा ब्याज दर को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्णय से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। हालांकि, माना जा रहा है कि ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग यानी NDA) को बड़ी जीत मिलने की उम्मीद और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के मजबूत आंकड़ों से सोमवार को शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है।

एग्जिट पोल में शनिवार को भविष्यवाणी की गई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

बाजार में दिखेगी घबराहट

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि अब सभी की निगाहें सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम मंगलवार को आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर हैं। इससे पहले, बाजार भागीदार ‘एग्जिट पोल’ पर प्रतिक्रिया देंगे।

मीणा ने कहा, ‘‘बाजार इसे सावधानी के साथ देख रहा है, और ‘एग्जिट पोल’ के बाद बाजार में उछाल आ सकता है। हालांकि, नतीजे इसके उलट आने पर बाजार में कुछ ‘घबराहट’ देखने को मिल सकती है।’’

7 जून को आएंगे MPC के नतीजे

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के अलावा बाजार के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक है। MPC की बैठक के नतीजे सात जून को आएंगे।

मीणा ने कहा, ‘‘चुनाव नतीजों के बाद विदेशी निवेशकों के रुख पर सभी की नजर रहेगी। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका और चीन के वृहद आर्थिक आंकड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’ मैन्युफैक्चरिंग और सेवा पीएमआई (service PMI) के मई के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने हैं।

सोमवार को मार्केट ओपनिंग के बाद दिखेगी जोरदार तेजी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल के नतीजे जो लगभग 360 सीटों के साथ राजग को स्पष्ट बढ़त दे रहे हैं, उनसे सोमवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के आंकड़े उम्मीद से बेहतर 8.2 प्रतिशत रहे हैं। इससे भी बाजार को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल के साथ-साथ बाजार सोमवार को जीडीपी आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देगा।’’

एमके रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अंतिम नतीजे भी एग्जिट पोल की तरह रहे, बाजार से अनिश्चितता दूर हो जाएगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 प्रतिशत टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 426.4 अंक या 1.85 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स 27 मई को 76,009.68 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23,110.80 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया था।

First Published - June 2, 2024 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट