facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

Stock Market: गिरावट में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ़्टी 25 हजार के करीब आया

50 शेयरों वाला NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 गुरुवार को 53.60 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 25,145.10 पर बंद हुआ था।

Last Updated- September 06, 2024 | 12:47 PM IST
Market Outlook

Opening Bell: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। दरअसल अमेरिका के नौकरी और पेरोल आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

सुबह 9:24 बजे तक निफ्टी-50 (Nifty-50) इंडेक्स 0.16% गिरकर 25,103.25 अंक पर आ गया, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.21% गिरकर 82,029.97 पर आ गया।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था। साथ ही बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का शेयर सबसे ज्यादा 1.60 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा अल्ट्रा सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी आईटीसी के शेयर गिरावट में थे।

इंडेक्स सप्ताह की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में निवेशकों के चिंतित रहने और घरेलू संकेतों की कमी के कारण इसमें 0.36% की गिरावट आई है।

अमेरिकी श्रम बाजार में मंदी को लेकर चिंताएं फिर से उभर आई हैं। आंकड़ों में कुल मिलाकर नौकरियों के अवसर कम होने और निजी क्षेत्र में कम नौकरियां बढ़ने की बात सामने आई है, जिससे 17-18 सितंबर को फेड की बैठक में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

अगर आंकड़े कमजोर रहते है तो ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत कटौती की संभावना बढ़ जायेगी जबकि सुधार हुआ तो दरों में 0.25 फीसदी कटौती हो सकती है।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

50 शेयरों वाला NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 गुरुवार को 53.60 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 25,145.10 पर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.18% या 151.48 अंकों की गिरावट के साथ 82,201.16 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published - September 6, 2024 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट