facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

Maharatna PSU से स्मालकैप कंपनी को मिला ₹400 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयर में अपर सर्किट; 2 हफ्ते में 22% उछला

Advertisement

Smallcap Stock: कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी को पावरग्रिड से 400kV के ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स के लिए मेगा ऑर्डर मिला है।

Last Updated- July 03, 2025 | 4:23 PM IST
IT Stocks
पिछले दो हफ्ते में इस स्मालकैप शेयर में 22% की तेजी दर्ज की गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Smallcap Stock: पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में हैवी इले​क्ट्रिकल्स इ​​क्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बाजेल प्रोजेक्ट्स (Bajel Projects) को महारत्न पीएसयू पावरग्रिड (Maharatna PSU PowerGrid) से मेगा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के दम पर गुरुवार को कंपनी के स्टॉक में तगड़ा उछाल देखने को मिला और उसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। स्टॉक में बीते कुछ हफ्तों से मोमेंटम बना हुआ है। बीते 2 हफ्ते में शेयर 22 फीसदी से ज्यादा उछल गया।

Also Read: पोर्टफोलियो में रख लें ये 5 दमदार शेयर, शेयरखान बुलिश; 50% तक मिल सकता है रिटर्न

Bajel Projects: ऑर्डर की डीटेल

Bajel Projects ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी को पावरग्रिड से 400kV के ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स के लिए मेगा ऑर्डर मिला है। मेगा ऑर्डर की वैल्यू 300-400 करोड़ रुपये के बीच होती है. यह ऑर्डर पावर ट्रांसमिशन को लेकर EPC प्रोजेक्ट्स है, जिसे अगले 18 महीनों में पूरा करना है।

बता दें, बाजेल प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में काम करती है. पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन में कंपनी की दमदार मौजूदगी है। बाजेल प्रोजेक्ट्स की क्लाइंट लिस्ट में पावरग्रिड, टाटा पावर, टॉरेंट पावर, अडानी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Bajel Projects: शेयर में लगा अपर सर्किट

बाजेल प्रोजेक्ट्स को पावर​ग्रिड से ऑर्डर मिलते ही गुरुवार को शेयर में जोरदार तेजी देखने का मिली और 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। BSE पर शेयर सर्किट के साथ 245.55 रुपये पर पहुंच गया। इंट्राडे में स्टॉक ने 225.75 का लो बनाया। जबकि शेयर में 228 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। यह शेयर बुधवार को 234 रुपये पर बंद हुआ था।

पिछले दो हफ्ते में शेयर में 22% की तेजी दर्ज की गई है. जबकि शेयर ने एक महीने में 14 फीसदी और 3 महीने में 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल में शेयर का 18 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है। BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का लो 145 और हाई 330 रुपये है। इस स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैप 2,838 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement