facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

अदाणी के शेयरों में रही बढ़त, 10 में से सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुए

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज में दो दिनों में आई 37 प्रतिशत की मजबूती, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड के शेयर 8.3 फीसदी चढ़े

Last Updated- February 08, 2023 | 10:00 PM IST
Adani ports

अदाणी समूह द्वारा निवेशकों का विश्वास लौटाने और अपनी नियंत्रण क्षमता के संबंध में चिंताओं को कम करने के लिए कई उपाय किए जाने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में दूसरे दिन भी तेजी आई।

समूह से संबंधित 10 में से सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) ने लगभग 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। AEL, जिसने पूर्ण अभिदान (full subscription) प्राप्त करने के बावजूद इस महीने की शुरुआत में 20,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री वापस ले ली थी, अब दो दिनों में 37 प्रतिशत चढ़ चुकी है। इससे अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अलाचोनात्मक रिपोर्ट जारी करने के बाद हुए घाटे की आधी भरपाई हो रही है।

विश्वास बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों में गौतम अदाणी और उनके परिवार द्वारा 1.11 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड की पूंजी संरचना में सुधार का संकल्प और संबंधित पक्ष के लेनदेन के मसलों में स्वतंत्र मूल्यांकन करना शामिल है। अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड के शेयर 8.3 फीसदी चढ़े।

इस बीच अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी विल्मर, अदाणी पावर और न्यू डेल्ही टेलीविजन पांच प्रतिशत की अपनी ऊपरी सीमा तक पहुंच गए। दूसरी ओर अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटाल गैस में करीब पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि हाल ही में अ​धिग्रहण की गई सीमेंट इकाइयों – एसीसी और अंबुजा में उनके पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले कुछ बदलावा आया।

समूह ने बाजार पूंजीकरण में 48,627 करोड़ रुपये जोड़े और समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर से आगे बढ़ गया। हालांकि 24 जनवरी के बाद से संयुक्त बाजार पूंजीकरण अब भी 8.8 लाख करोड़ रुपये कम है, जो किसी कारोबारी समूह के मामले में सबसे बड़ी शेयर बाजार गिरावट में से एक रही है।

पाइपर सेरिका एडवाइजर्स के फंड प्रबंधक अभय अग्रवाल ने कहा कि कम से कम अगले वर्ष के लिए समूह का तत्काल ध्यान कर्ज कम करने पर होने की उम्मीद है। आमदनी का हालिया विवरण भी इस दृष्टिकोण का समर्थन करता है। शायद वे अ​धिग्रहण के जरिये विकास करने की दिशा में धीमी रफ्तार से बढ़ें क्योंकि बड़े अधिग्रहण के लिए नए उधार की आवश्यकता होगी।

मंगलवार को अदाणी पोर्ट्स ने तीसरी तिमाही की शुद्ध आय की सूचना दी जो औसत विश्लेषक अनुमान से चूक गई है। लेकिन विश्लेषक कंपनी द्वारा 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के प्रस्ताव से उत्साहित थे।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement