facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

79th Independence Day: SEBI ने आकाशवाणी पर शुरू किया निवेशक जागरूकता अभियान, 15 अगस्त को प्रसारित होगा पहला सत्र

Advertisement

सेबी ने एक बयान में कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य निवेशकों को धोखेबाजों से खुद को बचाने के लिए आगाह करना है।

Last Updated- August 14, 2025 | 8:44 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रतिभूति बाजार से संबंधित धोखाधड़ी को लेकर आकाशवाणी पर एक निवेशक जागरूकता अभियान शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की। इसके अलावा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से जमीनी स्तर पर वित्तीय साक्षरता (financial literacy) और निवेशक शिक्षा (investor education) को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण पहल भी शुरू की है।

15 अगस्त को प्रसारित होगा पहला सत्र

सेबी ने एक बयान में कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य ‘‘निवेशकों को धोखेबाजों से खुद को बचाने के लिए आगाह करना, सोशल मीडिया मंच पर हो रही धोखाधड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाना और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।’’ इस अभियान की शुरुआत के लिए, सेबी के प्रमुख तुहिन कांत पांडेय का पहला सत्र 15 अगस्त को आकाशवाणी के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

यह देखा जा रहा है कि बहुत से निवेशक यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, एक्स (पहले ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर शेयर कारोबार से जुड़ी धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं और अपने पैसे गंवा रहे हैं। इसको देखते हुए नियामक ने यह कदम उठाया है।

Also Read: Delhi traffic advisory for August 15: घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट, इन रास्तों पर भुलकर भी जानें से बचें

गांवों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने पर जोर

सेबी ने पंचायती राज मंत्रालय के साथ सहयोग पर एक अलग बयान में कहा कि यह पहल जमीनी स्तर पर वित्तीय साक्षरता और निवेशक शिक्षा को बढ़ावा देगी और प्रतिनिधियों को देश भर के ग्रामीण समुदायों को शिक्षित करने के लिए ज्ञान के जरिये सशक्त बनाएगी।

पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ-दस अगस्त को पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन अकादमी में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक सरपंच और प्रखंड-स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में निर्वाचित प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, धोखाधड़ी वाली योजनाओं से सुरक्षा, प्रतिभूति बाजार परिवेश के बारे में जागरूकता और विनियमित क्षेत्र में उपलब्ध निवेश के अवसरों पर आवश्यक जानकारी दी गई।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement