facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

प्रमोटर्स Indigo में बेचेंगे 4 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement

ब्लॉक डील में प्रमोटर जुटा सकते हैं 2,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

Last Updated- February 15, 2023 | 9:52 PM IST
indigo

इंडिगो के सह-प्रवर्तक राकेश गंगवाल गुरुवार को ब्लॉक डील के जरिये विमान कंपनी में अपनी चार प्रतिशत हिस्सेदारी और बेचेंगे। यह गंगवाल परिवार की पांच महीने में इस तरह की दूसरी बिक्री होगी। पिछले सितंबर में इंडिगो के सह-प्रवर्तक राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी रेखा ने इंटरग्लोब एविएशन में 2.74 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 2,005 करोड़ रुपये जुटाए थे।

विमान कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Indigo) में लगभग 1.56 करोड़ शेयरों की (4.05 प्रतिशत) हिस्सेदारी गुरुवार को इस ब्लॉक डील के जरिये बेची जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक इस सौदे में लगाई गई हिस्सेदारी गंगवाल परिवार की है, जिसकी वर्तमान में इस विमान कंपनी में लगभग 34 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयर बिक्री के लिए आधार मूल्य 1,875 रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 5.6 प्रतिशत कम है। इस आधार मूल्य पर विक्रेता 2,900 करोड़ रुपये (35 करोड़ डॉलर) से अधिक की रा​शि जुटा सकेंगे। Indigo का शेयर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,986 रुपये पर बंद हुआ। गोल्डमैन सैक्स इस शेयर बिक्री का प्रबंध करने वाला निवेश बैंक है।

गंगवाल ने टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का उत्तर नहीं दिया।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement