facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्ट

कंस्ट्रक्शन कंपनी को BHEL से मिला ₹579 करोड़ का ऑर्डर, गोली की रफ़्तार से भागा शेयर; 13% उछला

Advertisement

आर्डर में पावर ब्लॉक क्षेत्र का समतलीकरण और ग्रेडिंग, नींव का निर्माण, सेवा भवन, वेंटिलेशन सिस्टम, एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम और बाड़ लगाना आदि शामिल हैं।

Last Updated- March 24, 2025 | 11:57 AM IST
RBI Forex Position Limit

कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Power Mech Projects) के शेयरों में सोमवार (24 मार्च) को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) पर 10% तक उछलकर 2383.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

कंपनी के शेयरों में यह तेजी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 579 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी को सरकारी महारत्न पीएसयू कंपनी से झारखंड में 2×800 मेगावाट डीवीसी कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) चरण- II में सिविल, स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल काम का ठेका मिला है।

पावर मेच प्रोजेक्ट्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी ने सिविल स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल कार्यों के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) से 579 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) का ऑर्डर हासिल किया है।”

क्या है आर्डर?

आर्डर में पावर ब्लॉक क्षेत्र का समतलीकरण और ग्रेडिंग, नींव का निर्माण, सेवा भवन, वेंटिलेशन सिस्टम, एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम और बाड़ लगाना आदि शामिल हैं। परियोजना के लिए एग्जीक्यूशन समयसीमा लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) की तारीख से 32 महीने है।

कैसे रहे पावर मेक प्रोजेक्ट्स के Q3 नतीजे?

पावर मेक प्रोजेक्ट का नेट प्रॉफिट 2024-25 की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 33.3% बढ़कर ₹82 करोड़ हो गया। यह पिछले साल की समान अवधि में 61.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.8% बढ़कर ₹1,338 करोड़ हो गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,107.5 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का EBITDA 12.8% बढ़कर ₹150.9 करोड़ हो। गया। जबकि एक साल पहले यह ₹133.8 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन स्वस्थ रेवेन्यू वृद्धि के बावजूद एक साल पहले की अवधि में 12.1% से घटकर 11.3% हो गया।

इस बीच, पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयर सोमवार (24 मार्च) को सुबह 11:30 बजे 13% से ज्यादा बढ़कर 2478.05 रुपये प्रति शेयर पर था। पिछले एक महीने में शेयर में 27.75% की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement