facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

फेस्टिव सीजन से पहले PL Capital ने चुने ये 9 दमदार शेयर, पोर्टफोलियो में रख लें; बन सकता है अच्छा मुनाफा

Advertisement

Nifty50 Outlook: पीएल कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी-50 इस साल दिसंबर तक 26,889 का लेवल दिखा सकता है।

Last Updated- July 17, 2025 | 1:16 PM IST
Stocks To Watch Today

Nifty50 Outlook: ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 इस साल के अंत तक 26,889 के लेवल तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज फर्म PL Capital के एनालिस्ट्स के अनुसार, घरेलू मांग में तेजी के चलते आने वाले समय में घरेलू क्षेत्र की कंपनियां बाजार को आगे बढ़ा सकती हैं। वे अगले 12 महीनों में निफ्टी50 इंडेक्स में 6.5% की बढ़त की उम्मीद कर रहे हैं।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने बीते कुछ महीनों में कई बड़े घटनाक्रमों के बावजूद मजबूती दिखाई है। अब बाजार ने वैश्विक उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव को अपनाना सीख लिया है।

देश के मोर्चे पर वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) में अच्छी तेजी देखी गई है। अप्रैल और मई में इसमें क्रमशः 61% और 39% की बढ़त हुई। डिफेन्स सेक्टर में भी ऑर्डरिंग और खर्च में बढ़त दिख रही है।

यह भी पढ़ें: 2 साल में 360% रिटर्न देने वाली BSE Smallcap कंपनी ने किया Stock Split का ऐलान, 5 हिस्सों में बंटेगा शेयर; रिकॉर्ड डेट करीब

बुल केस में 28,957 तक तक जा सकता है निफ्टी 

रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई की तरफ से आगे चलकर की जाने वाली मौद्रिक सहजता (monetary easing) से सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ेगी और कर्ज देने की रफ्तार भी तेज हो सकती है। एनालिस्ट्स का मानना है कि अब सबकी निगाहें कंज्यूमर डिमांड की वापसी पर टिकी हैं। एनालिस्ट्स इन क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सामान्य मानसून, कम फूड इन्फ्लेशन और बजट में टैक्स कटौती जैसे कारक भी मांग को सहारा दे सकते हैं। हालांकि, पहली तिमाही में कंपनियों के नतीजे अब तक मिले-जुले रहे हैं। लेकिन त्योहारों का मौसम और मानसून की स्थिति देशभर में मांग की वापसी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ब्रोकरेज हाउस ने निफ्टी50 के लिए 12 महीने का टारगेट 26,889 तय किया है। यह बुधवार के क्लोजिंग लेवल से 6.7 फीसदी ऊपर है। पहले यह लक्ष्य 25,521 था। रिपोर्ट के अनुसार, फार्मा, चुनिंदा कंज्यूमर स्टेपल्स, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, डिफेंस और पावर सेक्टर निकट भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, बुल केस (सकारात्मक) स्थिति में निफ्टी 28,957 तक भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें: SBI Target Price: SBI शेयर पर ₹930 का टारगेट! क्यों ब्रोकरेज हाउस PSU Bank Stock पर बुलिश?

इनकम टैक्स राहत से कंजम्प्शन को मिलेगी रफ़्तार

वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में 1 लाख करोड़ रुपये की इनकम टैक्स राहत से शहरी और ग्रामीण कंजम्प्शन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यह राहत खासकर उन 5.65 करोड़ टैक्सपेयर्स को फायदा पहुंचाएगी जिनकी सालाना आय 8 लाख से 24 लाख रुपये के बीच है।

फिलहाल इस टैक्स राहत का असर धीरे-धीरे दिख रहा है। लेकिन पीएल कैपिटल का मानना है कि आगामी त्योहारों के सीजन में कंजम्प्शन में तेजी आ सकती है। इस दौरान महंगाई में नरमी और सामान्य मानसून भी ग्राहकों के मूड को बेहतर बनाएंगे।

पीएल कैपिटल का अनुमान है कि इस टैक्स बचत से वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त खपत हो सकती है। इसका फायदा खास तौर पर ट्रैवल, होम अपग्रेड और लाइफस्टाइल जैसे डिस्क्रेशनरी सेगमेंट्स को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Reliance Power: 5 साल में 1907% रिटर्न देने वाली अनिल अंबानी की कंपनी ₹6,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में

PL Capital Top Picks

ब्रोकरेज का कहना है कि बिल्डिंग मटेरियल, ड्यूरेबल्स, फार्मा और ट्रैवल सेक्टर में मार्जिन में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, सीमेंट, मेटल्स, ऑयल एंड गैस, EMS और टेलीकॉम सेक्टर में मार्जिन में जोरदार बढ़ोतरी संभव है। शहरी मांग अब भी सुस्त बनी हुई है। जबकि ग्रामीण खपत स्थिर है। शादी के सीजन ने ज्वेलरी और टू-व्हीलर की बिक्री को सहारा दिया है। वहीं शुरुआती बारिशों से ड्यूरेबल्स की मांग प्रभावित हुई है।

कैपिटल गुड्स और डिफेंस सेक्टर को सरकारी खर्च में तेजी से समर्थन मिला है। बैंकों पर कर्ज देने का दबाव है, लेकिन ब्याज दर और CRR में कटौती से मार्जिन को राहत मिल सकती है। पीएल कैपिटल (PL Capital) के अनुसार, EMS, AMC और कमोडिटी सेक्टर में मुनाफे की अच्छी ग्रोथ देखी जाएगी। जबकि IT, कंज्यूमर, फार्मा और ट्रैवल सेक्टर में सीमित लाभ ही रहने की संभावना है।

ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू फोकस वाले सेक्टर बाजार की अगली रैली में अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रोकरेज ने बैंकिंग, हेल्थकेयर, कंज्यूमर, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में ओवरवेट पोजिशन ले रखी है। वहीं, आईटी सर्विसेज, सीमेंट, मेटल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर पर उसका रुख अंडरवेट बना हुआ है।

बड़ी कंपनियों में पीएल कैपिटल को ICICI बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, ITC, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक पर भरोसा है। मिड और स्मॉल कैप स्पेस में KEI इंडस्ट्रीज़, एस्ट्रल लिमिटेड और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) को टॉप चॉइस के रूप में शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement