facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

2 साल में 360% रिटर्न देने वाली BSE Smallcap कंपनी ने किया Stock Split का ऐलान, 5 हिस्सों में बंटेगा शेयर; रिकॉर्ड डेट करीब

Advertisement

Stock Split: स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट एक्शन होता है। इसका उद्देश्य शेयर की लिक्विडिटी यानी बाजार में इसकी खरीद-बिक्री को आसान बनाना होता है।

Last Updated- July 17, 2025 | 12:39 PM IST
Stock Split

Stock Split: आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RIR Power Electronics Ltd) का शेयर 5 हिस्सों में बंटने जा रहा है। कंपनी ने 17 जुलाई, 2025 को आयोजित बोर्ड की बैठक में 5:1 की रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया। इसका मतलब है कि कंपनी का एक शेयर 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस बीच, स्मॉल-कैप स्टॉक में गुरुवार को इंट्राडे कारोबार में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर अपने पिछले बंद भाव 1,329 रुपये के मुकाबले 1,329 रुपये पर खुला और 1344 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गया।

आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स (RIR Power Electronics) ने अपने एक शेयर को पांच शेयरों में बांटने करने का फैसला किया है। कंपनी में अपने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई है।

आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स ने 17 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। इसके तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा।”

RIR Power Electronics History

आरआईआर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर इस साल इस शेयर में भारी बिकवाली देखी गई है। इस दौरान यह 55 प्रतिशत तक गिर गया है। पिछले साल 26 सितंबर को शेयर 2,439.30 रुपये के 52-वीक्स हाई को छूने के बाद इस साल 6 मार्च को 707.23 रुपये के 52-वीक लो को छू गया था।

हालांकि, एक साल में स्टॉक ने 40%, दो साल में 355% और तीन साल में 1222% का तगड़ा रिटर्न दिया है। जबकि 5 साल में यह स्टॉक करीब 9431 फीसदी उछल गया है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 2,044 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: SBI Target Price: SBI शेयर पर ₹930 का टारगेट! क्यों ब्रोकरेज हाउस PSU Bank Stock पर बुलिश?

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट (What is Stock Split)

स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट एक्शन होता है। इसका उद्देश्य शेयर की लिक्विडिटी यानी बाजार में इसकी खरीद-बिक्री को आसान बनाना होता है। इसमें कंपनी एक शेयर को कई हिस्सों में बांटती है। इससे हर शेयर का फेस वैल्यू घट जाता है।

जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें नए बंटे हुए शेयर अपने डिमैट अकाउंट में मिलेंगे। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत डिवीजन के रेश्यो के अनुसार घट जाती है। हालांकि, कंपनी का कुल मार्केट कैप (Mcap) नहीं बदलता।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement