facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Alpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बात

Advertisement

Alpine Texworld IPO 14 जुलाई से खुलेगा, कंपनी ने ₹100-105 का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि GMP फिलहाल ₹2 पर बना हुआ है।

Last Updated- July 10, 2026 | 2:28 PM IST
IPO
Representative image

Alpine Texworld IPO: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड (Alpine Texworld Limited) अपना आईपीओ निवेशकों के लिए 14 जुलाई से खोलने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹105 प्रति शेयर तय किया है। यह पब्लिक इश्यू 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए शेयर आवंटन 13 जुलाई को किया जाएगा।

अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश से पहले इश्यू का साइज, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), फंड के इस्तेमाल और कंपनी के कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी जानना जरूरी है।

14 जुलाई से खुल जाएगा IPO

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का आईपीओ 14 जुलाई (मंगलवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 16 जुलाई (गुरुवार) तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹100-105 का प्राइस बैंड तय किया है।

इस आईपीओ का लॉट साइज 142 शेयर रखा गया है। यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 142 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद 142 शेयरों के गुणकों में निवेश किया जा सकेगा।

निवेशकों के लिए कितना रिजर्व है हिस्सा?

कंपनी ने आईपीओ में अलग-अलग निवेशक वर्गों के लिए हिस्सेदारी तय की है।

  • 70% से कम नहीं हिस्सा खुदरा (Retail) निवेशकों के लिए आरक्षित है।
  • 29% से कम नहीं हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रखा गया है।
  • 1% तक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित किया गया है।

शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की संभावित तारीख

आईपीओ के शेयरों का आवंटन 17 जुलाई को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 20 जुलाई को रिफंड जारी किया जाएगा। इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर भी ट्रांसफर किए जाएंगे।

कंपनी के शेयरों की 21 जुलाई को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टिंग होने की संभावना है।

IPO से जुटाई गई राशि का कहां होगा इस्तेमाल?

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड इस आईपीओ के जरिए 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

कंपनी की योजना गुजरात के अहमदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-3 में नई वीविंग यूनिट स्थापित करने की है, जिस पर करीब ₹32.08 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ₹52.20 करोड़ का उपयोग मौजूदा कर्ज के प्री-पेमेंट या भुगतान के लिए किया जाएगा, जिससे कंपनी का कर्ज कम होगा। बची हुई राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों और भविष्य की विस्तार योजनाओं में किया जाएगा।

GMP क्या संकेत दे रहा है?

आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर हलचल बनी हुई है। मौजूदा समय में Alpine Texworld IPO का GMP ₹2 बताया जा रहा है।

अगर यह प्रीमियम लिस्टिंग तक बना रहता है, तो ₹105 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब ₹107 पर हो सकती है। यानी निवेशकों को शुरुआती स्तर पर लगभग 1.9% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार की धारणा को दर्शाता है और यह लिस्टिंग कीमत की कोई गारंटी नहीं होता।

क्या करती है Alpine Texworld?

साल 2016 में स्थापित अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड टेक्सटाइल इंडस्ट्री में फैब्रिक डाइंग और प्रोसेसिंग का कारोबार करती है। कंपनी मुख्य रूप से गारमेंट निर्माता, ट्रेडर्स और टेक्सटाइल सेक्टर के अन्य ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक तैयार करती है।

कंपनी के पास अत्याधुनिक तकनीक से लैस दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जिनकी कुल प्रोसेसिंग क्षमता करीब 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।

इसके अलावा कंपनी ने अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में भी कदम रखा है। जनवरी 2024 में कंपनी ने अपनी पहली यूनिट में 820 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट शुरू किया था। इसके बाद मार्च 2025 में गुजरात के बनासकांठा में 5.4 मेगावाट ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट भी स्थापित किया गया।

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement