facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

UPI फ्रॉड से बचेगा पैसा, SEBI का नया ‘@valid’ हैंडल अक्टूबर से होगा जरूरी

Advertisement

सेबी के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने जोर देते हुए कहा है कि सेबी अगले दो वर्षों में निवेशकों को शिक्षित करेगा और जागरूकता अभियान चलाएगा।

Last Updated- June 11, 2025 | 9:40 PM IST
SEBI

धोखाधड़ी से निपटने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ब्रोकर, म्युचुअल फंड और निवेश सलाहकारों समेत सभी पंजीकृत मध्यस्थों के लिए एक नया यूपीआई हैंडल ‘@वैलिड’ अनिवार्य कर दिया है। इस कदम से यह सुनिश्चित होता है कि निवेशक केवल अधिकृत संस्थाओं को ही भुगतान करें, जिससे धोखाधड़ी वाले लेनदेन का जोखिम कम हो जाता है।

1 अक्टूबर से स्टॉकब्रोकर, शोध विश्लेषक और निवेश सलाहकार जैसे मध्यस्थों को नया यूपीआई आईडी प्रारूप अपनाना होगा, जो एबीसी डॉट बीकेआर @वैलिडएचडीएफसी और एक्सवाईजेड डॉट बीकेआर @वैलिडएचडीएफसी के रूप में दिखाई देगा।

विजिवलिटी बढ़ाने के लिए सत्यापित यूपीआई आईडी के साथ एक हरे रंग का आइकन (अंगूठा ऊपर) होगा, जो अंग्रेजी न बोलने वालों को प्रमाणीकरण में सहायता करेगा। नई प्रणाली का मौजूदा एसआईपी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन नए निवेशों को नए हैंडल का उपयोग करना होगा।

करीब 8,000-9,000 इटरमीडियरीज इस सिस्टम में शामिल हो जाएंगे। पूंजी बाजार में लेनदेन के लिए यूपीआई की दैनिक सीमा 5 लाख रुपये बनी रहेगी।

बैंक सेबी के पोर्टल पर इंटरमीडियरीज की पुष्टि करने के बाद ही ‘@वैलिड’ आईडी जारी करेंगे। पुराने यूपीआई हैंडल चरणबद्ध तरीके से समाप्त होने से पहले संक्रमण काल ​​के दौरान समानांतर चल सकते हैं।

सेबी के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने जोर देते हुए कहा है कि सेबी अगले दो वर्षों में निवेशकों को शिक्षित करेगा और जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके अतिरिक्त, नियामक एक टूल ‘सेबी चेक’ विकसित कर रहा है, जो इंटरमीडिरीज की यूपीआई आईडी और बैंक विवरणों को सत्यापित करने का एक उपकरण है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेगा तथा गैर-भुगतान मकसदों के लिए इन हैंडलों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाएगी।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement