facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Thar बनाने वाली कंपनी का 21% उछला मुनाफा, 506% डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

ऑटो कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 11,854.96 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में यह 10,642.29 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 05, 2025 | 2:00 PM IST
Dividend stock

Mahindra and Mahindra Q4 results: थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां बनाने वाली ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने सोमवार (5 मई) को वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों का ऐलान कर दिया।

कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 21.85 प्रतिशत बढ़कर 2,437.14 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 2,000.07 करोड़ रुपये था। महिंद्रा ने तिमाही नतीजों के साथ हर इक्विटी शेयर पर 25.30 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। इसका फेस वैल्यू 5 रुपये रखा गया है।

महिंद्रा का स्टैंडअलोन आधार पर ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 31,353.40 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 25,182.82 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई।

M&M का FY25 में मुनाफा 11% बढ़ा

महिंद्रा का वित्त वर्ष 2024-25 में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 11,854.96 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में यह 10,642.29 करोड़ रुपये था।

ALSO READ | PSU Bank Q4 रिजल्ट्स के साथ करेगा डिविडेंड का ऐलान, बोर्ड मीटिंग की तारीख तय; शेयर ने पकड़ी रफ्तार

स्टैंडअलोन आधार पर ऑपरेशंस से रेवेन्यू वित्त वर्ष 25 के अंत में 18 प्रतिशत बढ़कर 1,16,483.68 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष के अंत में यह 99,097.68 करोड़ रुपये था।

M&M Q4 Dividend

महिंद्र एन्ड महिंद्रा ने एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए 25.30 रुपये प्रति शेयर (506%) डिविडेंड की भी सिफारिश की है। डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी फाइनल कर दी है।

महिंद्रा ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया ”कंपनी की 79वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे भारतीय मानक समयानुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/अन्य ऑडियो विजुअल माध्यमों के जरिए आयोजित की जाएगी।”

Also Read: Parachute Oil बनाने वाली कंपनी का शेयर दौड़ने को तैयार! Q4 के बाद ब्रोकरेज बुलिश, कहा-₹810 तक जा सकता है भाव

कंपनी ने कहा कि कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में उन सदस्यों के नाम दर्ज होंगे, जिनके नाम शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को व्यापारिक घंटों के समाप्त होने तक रिकॉर्ड में होंगे। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 तय की गई है।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement