facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

2600% डिविडेंड दे रहा झुनझुनवाला पोर्टफोलिया का स्टॉक, 14 अप्रैल तक डीमैट में जरूर रख लें शेयर

Advertisement

पिछले कुछ समय से क्रिसिल के शेयरों पर दबाद देखा गया है। 1 साल में स्टॉक 17.77% टूटा है। हालांकि स्टॉक ने लॉन्ग टर्म (5 साल) में निवेशकों को 229.45% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:49 AM IST
Jhunjhunwala Portfolio's stock

रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियों में शामिल अमेरिकी कंपनी S&P Globals की सहायक कंपनी क्रिसिल लिमिटेड (Crisil Ltd) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर ₹26 प्रति शेयर (2600%) का फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने का ऐलान किया है। शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अप्रैल फाइनल की गई है और पेमेंट की प्रक्रिया कंपनी एक्ट के अनुसार घोषणा के 30 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी।

रेखा झुनझुनवाला के पास CRISIL के 37.99 लाख शेयर

ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में क्रिसिल की हिस्सेदारी 5.2% थी। रेखा झुनझुनवाला के पास क्रिसिल के 37,99,000 इक्विटी शेयर है जिनकी कुल वैल्यू 1,536.2 करोड़ रुपये है।

कॉरपोरेट शेयरहोल्डिंग्स के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला सार्वजनिक रूप से 21 कंपनियों में निवेश करती हैं, जिनकी कुल अनुमानित वैल्यू ₹17,360.4 करोड़ से ज्यादा है।

Also read: Stock Market Crash: निवेशकों के 10 मिनट में ₹1,80,00,00,00,000 करोड़ स्वाह, संभलने का भी नहीं मिला मौका

CRISIL ने 5 साल में दिया 230% का तगड़ा रिटर्न

BSE पर आज (7 अप्रैल) के इंट्रा-डे ट्रेड में क्रिसिल के शेयर 4.09% की गिरावट लेकर 4022.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे थे। शेयर का 52 सप्ताह का हाई 6,955.40 है और 52 सप्ताह को लो 3,880.75 है।

पिछले कुछ समय से क्रिसिल के शेयरों पर दबाद देखा गया है। 1 साल में स्टॉक 17.77% टूटा है। हालांकि स्टॉक ने लॉन्ग टर्म (5 साल) में निवेशकों को 229.45% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement