facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata Power से ₹2,470 का मिला आर्डर, रॉकेट बना कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर; एक झटके में 15% उछला

Advertisement

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर अपने हाई से 57.46% नीचे चल रहा है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में 20.65% चढ़ गया है।

Last Updated- March 21, 2025 | 1:53 PM IST
Stocks To Watch today

HCC Share price: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयर शुक्रवार (21 मार्च) को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 15 प्रतिशत उछलकर ₹28.27 प्रति शेयर के हाई लेवल पर पहुंच गए। टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ जॉइंट वेंचर वाली कंपनी को टाटा पावर से ₹2,470 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई।

फाइलिंग के अनुसार, एचसीसी और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 50:50 वाले जॉइंट वेंचर में महाराष्ट्र के कर्जत में भिवपुरी ऑफ-स्ट्रीम ओपन लूप पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) के निर्माण के लिए टाटा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा 2,470 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

फाइलिंग में कहा गया, “हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल) को 50:50 जॉइंट वेंचर भिवपुरी ऑफ-स्ट्रीम ओपन लूप पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) 1000 मेगावाट (2×333 मेगावाट + 2×167 मेगावाट) के निर्माण के लिए टाटा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा 2,470 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।”

कॉन्ट्रैक्ट में कोफ़र बांध, थोकरवाड़ी के मौजूदा ऊपरी जलाशय पर गेट और स्क्रीन समेत एंट्री संरचना, हेड रेस टनल, पेनस्टॉक, सर्ज शाफ्ट, प्रेशर शाफ्ट, पावरहाउस जैसे काम शामिल हैं।

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन शेयर हिस्ट्री

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर अपने हाई से 57.46% नीचे चल रहा है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में 20.65% चढ़ गया है। जबकि पिछले तीन महीने में शेयर में 37.30% और छह महीने में 36.73% की गिरावट आई है। पिछले एक साल में शेयर 17.33% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 57.46 रुपये जबकि 52 वीक लो 21.98 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 4,983.29 करोड़ रुपये है।

क्या करती है कंपनी?

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी परियोजनाओं…विशेष रूप से परिवहन, बिजली, पानी और इमारतों में विशेषज्ञता रखती है। इसमें सड़क, पुल, सुरंग और बिजली संयंत्र जैसी परियोजनायें शामिल है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement