facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

3 साल में 219% का रिटर्न! इस PSU Stock ने 200% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement

कंपनी का डिविडेंड देने का इतिहास भी मजबूत रहा है। साल 2024 में कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2023 में 7.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Last Updated- August 24, 2025 | 7:10 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: BSE 200 इंडेक्स में शामिल PSU जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 200 फीसदी डिविडेंड यानी प्रति शेयर 10 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा। कंपनी ने 26 मई 2025 को अपनी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष की कमाई के साथ इसकी जानकारी दी। डिविडेंड को कंपनी की 53वीं वार्षिक आम सभा (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 5 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट होगी, जिसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड का भुगतान AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। यानी शेयरधारकों को जल्द ही यह राशि मिलने की उम्मीद है। GIC Re ने पहले भी अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देकर भरोसा कायम रखा है, और इस बार भी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को निराश नहीं किया।

Also Read: Upcoming IPO: अगस्त के आखिरी हफ्ते में IPOs की बहार, SME से मेनबोर्ड तक कई मौके; देखें पूरी लिस्ट

पिछले सालों का डिविडेंड रिकॉर्ड

GIC Re का डिविडेंड देने का इतिहास भी मजबूत रहा है। साल 2024 में कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2023 में 7.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 2022 में 2.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया था। यह दिखाता है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को नियमित रूप से रिटर्न देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर प्राइस की बात करें तो 22 अगस्त 2025 को GIC Re का शेयर BSE पर 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 381 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर की 52 हफ्तों की रेंज 525 रुपये के उच्चतम स्तर और 345.05 रुपये के निचले स्तर के बीच रही है। इस साल यानी 2025 में अब तक (YTD) शेयर की कीमत में करीब 16 फीसदी की गिरावट देखी गई है। पिछले एक साल में शेयर 6 फीसदी से ज्यादा नीचे आए हैं। हालांकि, लंबी अवधि में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले दो सालों में शेयर में 75 फीसदी, तीन सालों में 219 फीसदी और पांच सालों में 161 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल के दो हफ्तों में शेयर की कीमत में 3 फीसदी की कमी आई है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, GIC Re का मार्केट कैप अभी 24 अगस्त 2025 तक 66,842.64 करोड़ रुपये है।

फिर भी, कंपनी का मजबूत डिविडेंड रिकॉर्ड और बीमा क्षेत्र में उसकी स्थापित स्थिति निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शेयरधारकों को अब 53वीं AGM का इंतजार है, जहां डिविडेंड को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement