facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

5 टुकड़ों में बंट जाएगा FMCG कंपनी का 1 शेयर, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका; 28 फरवरी है रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कोस्टल कॉर्पोरेशन (Coastal Corporation) ने पहली बार अपने इक्विटी शेयरों में स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के रूप 28 फरवरी 2025 फाइनल किया गया है।

Last Updated- February 27, 2025 | 8:37 AM IST
stock split

Bonus Share: सीफूड बनाने वाली कंपनी कोस्टल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Coastal Corporation Limited) का 1 शेयर पांच टुकड़ों में बंटने जा रहा है। कंपनी ने पिछले महीने 23 दिसंबर को अपनी बोर्ड की बैठक के बाद स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का ऐलान किया था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा कि कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को पांच शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। यानी अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो स्टॉक स्प्लिट के बाद यह 5 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, शेयर का भाव भी स्टॉक स्प्लिट के रेश्यो में सेटल हो जाएगा।

कोस्टल कॉर्पोरेशन (Coastal Corporation) ने पहली बार अपने इक्विटी शेयरों में स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के रूप 28 फरवरी 2025 फाइनल किया गया है।

कंपनी क्यों कर रही है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य आम तौर पर शेयरों को अधिक किफायती बनाना और बाजार में लिक्यूडीटी बढ़ाना होता है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, कोस्टल कॉर्पोरेशन दुनिया भर में हाई क्वालिटी वाले सीफूड प्रोडक्ट्स को प्रोड्यूसर्स और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में से एक है।

क्या करती है कंपनी ?

कोस्टल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 40 साल से समुद्री भोजन (seafood) के प्रोसेसिंग, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में लगी हुई है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, कोस्टल कॉर्पोरेशन दुनिया भर में हाई क्वालिटी वाले सीफूड प्रोडक्ट्स को प्रोड्यूसर्स और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में से एक है।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट ?

उदाहरण के रूप में समझे तो मान लीजिए आपके पास किसी कंपनी के 5 शेयर हैं और शेयरों को मौजूदा भाव 10 रुपये है। कंपनी ने 1:5 बोनस शेयर का ऐलान किया है तो 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे। हालांकि, शेयरों की कीमत स्टॉक स्प्लिट के रेश्यो में घटकर 2 रुपये रह जाएगी।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement