facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

FII India outlook: भारतीय शेयर बाजार से FII की बिकवाली जारी, विश्लेषकों ने बताया कब होगी वापसी

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि जीएसटी सुधार और एसएंडपी रेटिंग अपग्रेड से एफआईआई जल्द नहीं लौटेंगे, लेकिन कॉरपोरेट आय और नीतिगत स्थिरता भारतीय शेयर बाजार को लंबी अवधि में सहारा देंगे।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:43 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विश्लेषकों का मानना है कि ताजा घटनाक्रम – वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में प्रस्तावित बदलाव और एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की दीर्घावधि सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ करना विदेशी निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजारों में जल्द वापस लाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। उनका मानना है कि भारतीय बाजारों में उनकी दमदार वापसी के लिए कॉरपोरेट आय में सुधार के साथ-साथ स्थिर नीतिगत ढांचा (घरेलू और वैश्विक स्तर पर, टैरिफ के रूप में) जरूरी है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की ओर से नीतिगत पहलों से बाजार धारणा में सुधार आया है। हालांकि फंडामेंटल (आय वृद्धि) को प्रतिक्रिया देने में समय लगेगा। बाजार में मजबूत तेजी तभी आएगी जब हमें आय में सुधार के संकेत मिलेंगे।’ 

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अब तक लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं। उन्होंने जनवरी में सबसे ज्यादा लगभग 78,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की। एनएसडीएल के अनुसार अगस्त में वे पहले ही लगभग 22,200 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं।

कोटक अल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार जितेंद्र गोहिल ने कहा कि विदेशी निवेशक अब उभरते बाजारों (ईएम) में अधिक निवेश करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि अमेरिका में एआई के कारण आई तेजी ने संबंधित शेयरों को अत्यधिक महंगा बना दिया है। 

कॉरपोरेट आय

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों के अनुसार कॉरपोरेट आय की बात करें तो निफ्टी ने कर-पश्चात लाभ (पीएटी) में सालानाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि उनके अनुमान 5 प्रतिशत की वृद्धि के थे।

एमओएफएसएल ने कहा, ‘भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने आय में सालाना आधार पर वृद्धि में 77 प्रतिशत का योगदान दिया। इसके विपरीत, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नॉलजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, ऐक्सिस बैंक, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और नेस्ले ने आय में प्रतिकूल योगदान दिया।’

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 में निफ्टी-50 इंडेक्स का शुद्ध लाभ क्रमशः 9.6 प्रतिशत और 17.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा जबकि वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में इनके बारे में उनके अनुमान क्रमशः 12.1 प्रतिशत और 15.4 प्रतिशत थे।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) के प्रबंध निदेशक और सह-प्रमुख संजीव प्रसाद ने अनिंद्य भौमिक और सुनीता बलदवा के साथ हाल में एक नोट में लिखा, ‘निफ्टी-50 सूचकांक की शुद्ध आय और एबिटा वित्त वर्ष 2026 में 9.6 प्रतिशत और 13 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत थी।’

गिरावट पर खरीदें

विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ संबंधित घटनाक्रम से भारतीय बाजारों में अगर कोई गिरावट आती है तो उसका इस्तेमाल दीर्घावधि नजरिये से खरीदारी के लिए किया जाना चाहिए।

जेफरीज में इक्विटी स्ट्रैटजी के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड का कहना है, ’50 फीसदी टैरिफ को भारतीय इक्विटी बेचने का कारण नहीं बनाना इसके बजाय हो सकता है कि यह खरीदारी का अवसर हो। यह बस समय की बात है कि ट्रंप (भारत पर टैरिफ के मामले में) अपने रुख से पीछे हटेंगे। निवेशकों के लिए अब भारत में निवेश कम करने में बहुत देर हो चुकी है क्योंकि मूल्यांकन अब 10 साल के औसत के आसपास आ गया है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement