facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Dividend Stocks: अगले हफ्ते कुल 24 कंपनियां ₹0.30 से लेकर ₹210 तक बांटेंगी डिविडेंड, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

अगले हफ्ते कुल 24 कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देंगी। इनमें HDFC लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ इंडिया, टाटा टेक्नोलॉजीज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Last Updated- June 14, 2025 | 4:29 PM IST
dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते शेयर बाजार की कुल 24 छोटी-बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को फाइनल, स्पेशल और अंतरिम डिविडेंड देंगी। इन कंपनियों में हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया, टाटा टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, बजाज ऑटो और अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं। यह घोषणा निवेशकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है, क्योंकि डिविडेंड से उन्हें मोटी कमाई होने वाली हैं।

ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड ने 16 जून 2025 को प्रति शेयर 105 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। उसी दिन, LKP सिक्योरिटीज लिमिटेड ने प्रति शेयर 30 पैसे का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों को दोहरी खुशी दी है। कंपनी ने 16 जून 2025 को प्रति शेयर 8.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 3.35 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके अलावा, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 17 जून 2025 को प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।

शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने 17 जून 2025 को प्रति शेयर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। ईमुद्रा लिमिटेड और सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स लिमिटेड ने 18 जून 2025 को क्रमशः 1.25 रुपये और 3 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। 19 जून 2025 को पैनासोनिक कार्बन इंडिया कंपनी लिमिटेड प्रति शेयर 12 रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड प्रति शेयर 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने भी उसी दिन प्रति शेयर 25 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Also Read: Corporate Actions: अगले हफ्ते बोनस, डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट की बारिश, 16-21 जून के बीच निवेशकों की होगी चांदी

20 जून को कई कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड

20 जून 2025 को कई अन्य कंपनियां डिविडेंड बांटेंगी। इनमें बजाज ऑटो लिमिटेड (प्रति शेयर 210 रुपये), बैंक ऑफ इंडिया (प्रति शेयर 4.05 रुपये), HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (प्रति शेयर 2.10 रुपये), पंजाब नेशनल बैंक (प्रति शेयर 2.90 रुपये), सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (प्रति शेयर 24 रुपये), टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (प्रति शेयर 2.25 रुपये), रोसारी बायोटेक लिमिटेड (प्रति शेयर 0.50 रुपये), सॉलिटेयर मशीन टूल्स लिमिटेड (प्रति शेयर 2 रुपये) और स्वास्तिका इन्वेस्ट स्मार्ट लिमिटेड (प्रति शेयर 0.60 रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड भी क्रमशः 6 रुपये और 0.30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देंगे।

साथ ही मवाना शुगर लिमिटेड ने प्रति शेयर 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसका लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 21 जून 2025 तक कंपनी के शेयर होल्ड करने होंगे, जो कि इसकी रिकॉर्ड डेट है।

इन डिविडेंड्स की रिकॉर्ड तारीखें और भुगतान तारीखें अलग-अलग हैं, लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने 16 जून से 20 जून 2025 के बीच की तारीखें निर्धारित की हैं। एक्सपर्ट ने निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों पर नजर रखें ताकि वे डिविडेंड के लिए पात्र हो सकें।

Advertisement
First Published - June 14, 2025 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement