facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नामनई जीडीपी सीरीज में बड़ा बदलाव, अब बदलेगी विकास दर की तस्वीर‘बजट के आंकड़ों से आगे बढ़ना जरूरी’, एक्सपर्ट्स ने बताया 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का असली फॉर्मूला

Opening Bell: सुस्त हुई मार्केट की शुरुआत, सेंसेक्स 66 अंक गिरा, निफ्टी 15 अंक फिसला

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 9:41 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Share Market Today | May 30, 2023: आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। 29 मई को देखे गई तेजी पर आज रोक लग गई है। मार्केट ओपनिंग में BSE सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 62,780 पर और NSE निफ्टी50 15 अंक गिरकर 18,583 के  स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Top Losers:

Nestle, SBI, TCS, Bajaj Finserv, M&M को सेंसेक्स पर नुकसान हुआ, जबकि Hindalco और SBI Life निफ्टी में शीर्ष पर रहे।

Top Gainers:

दूसरी तरफ, HCL Tech, ITC, Kotak Bank, Titan, Wipro, NTPC और Adani Enterprises कुछ फ्रंटलाइन गेनर्स में रहे, जो कि 0.5-1 फीसदी तक ऊपर चढ़े।

इस बीच, व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.18 फीसदी तक चढ़े।

आज सुबह, SGX Nifty भी हरे निशान में खुला, 20 अंकों की बढ़त के साथ यह 18,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं सोमवार को US कैश मार्केट बंद थे। हालांकि, आज सुबह अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में Nikkei, Strait टाइम्स में 0.4 फीसदी तक की गिरावट आई, जबकि Hang Seng और Kospi में 0.9 फीसदी की तेजी आई।

आज बाजार में इन कंपनियों पर रहेगी नजर-

Adani Ports, Mankind Pharma, Torrent Pharma, Apollo Hospitals, Lemon Tree, Mazagon Dock Shipbuilders, Prestige Estates, Reliance Infra के Q4 कमाई पर रहेगी नजर।

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर भी आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि कंपनी ने अपने 2023 की जनवरी- मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। बता दें कि कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 70 फीसदी बढ़कर 389.45 करोड़ रुपये हो गया है।

कल कैसी थी बाजार की रफ्तार?

29 मई को शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार को शेयर बाजार 300 से अधिक अंकों की तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 345 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 99 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,598.65 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 345 अंक मजबूत हुआ, Nifty 18,600 के करीब 

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement