facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 345 अंक मजबूत हुआ, Nifty 18,600 के करीब

Last Updated- May 29, 2023 | 4:02 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार को शेयर बाजार 300 से अधिक अंकों की तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 345 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 99 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,598.65 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 344.69 अंक यानी 0.55 फीसदी मजबूत होकर 62,846.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,026.00 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,801.54 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 99.30 अंक यानी 0.54 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,598.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,641.20 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,581.25 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और HDFC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.32 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HCL टेक, पावर ग्रिड, मारुति, विप्रो और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.97 फीसदी तक गिर गए।

First Published - May 29, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट