facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch: Garden Reach से लेकर Petronet LNG और DCX Systems तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Today: आज शेयर बाजार में गिरावट के संकेत! निफ्टी 200 अंक नीचे खुल सकता हैफॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोर

Share Market Crash: रिकॉर्ड निचले स्तर पर बाजार, 1100 से ज्यादा अंक टूटा Sensex, Nifty में 350 से अधिक की गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 2:31 PM IST

2:12 PM

बाजार तीन महीनों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 1155 अंक यानी 1.92 फीसदी फिसल कर 59,049.88 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 376 अक यानी 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 17,515 के स्तर पर लुढ़क गया है। सेंसेक्स के 30 में से केवल 3 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर दिख रहे हैं। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों गिरावट पर है

12:46 AM

बाजार में गिरावट गहरी होती जा रही है। सेंसेक्स ने 1000 अंकों का गोता लगाया है। सेंसेक्स 978 अंक यानी 1.66 फीसदी के साथ 59,204 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी  311 अंकों यानी 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ की गिरावट के साथ 17,580 पर लुढ़क गया है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है तो नहीं  निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों गिरावट पर है। बाजार आज 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गया है।

11:55 AM

शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 808 अंक यानी 1.34 फीसदी टूट कर 59,396.77 के स्तर पर पहुंच गया है वहीं निफ्टी में भी 245 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी इस समय  17,646.95 के स्तर पर है।

बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक में भी 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 2.5फीसदी लुढ़का है। NBFCs और मेटल भी फिसले है लेकिन ऑटो शेयरों में रफ्तार बरकरार है।

10:14 AM

कमजोर शुरु हुए बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 730 से अधिक टूट कर 59,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 204 अंकों की गिरावट के साथ 17,687 के स्तर पर है।

नतीजों के बाद से टाटा मोटर्स के शेयर में बंपर तेजी है इसमें 7 फीसदी तक उछाल है।

9:50 AM

बीते कारोबारी दिन की गिरावट का असर अब भी बाजार में नजर आ रहा है। सेंसेक्स 507 अंकोंं की गिरावट के साथ 59,697.64 पर पहुंच गया है वहीं निफ्टी 130 अंक लुढ़क कर 17,761 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर लाल निशान पर हैं।

9:30 AM 

भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स करीब 39 अंकों की गिरावट के साथ 60,166.90 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ 18000 के स्तर से फिसल कर 17,877 पर पहुंच गया।

Pre-Opening (9:00AM)

आज यानी 27 जनवरी को प्री-ओपनिंग में बाजार की सपाट देखने को मिली। सेंसेक्स 34.58 अंकों यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 60,170.48 के स्तर पर दिखा। वहीं निफ्टी 18000 के स्तर से फिसल कर 17,891 पर है।

आज बजाज ऑटो और टाटा मोर्टस के शेयरों पर फोकस रहेगा। टाटा मोटर्स ने 2 साल के बाद मुनाफा दर्ज किया है।

कैसी रहेगी 27 January को बाजार की चाल

आज यानी 27 जनवरी को वैश्विक बाजार से संकेत सकारात्मक हैं। SGX Nifty में करीब 80 अंकों की तेजी देखी जा रही है। इससे आज बाजार में तेजी की उम्मीद है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। डाओ जोन्स में 205 अंकों की तेजी देखने को मिली। वहीं नैस्डैक मे 1.76 फीसदी और S&P 500 में 1.10 फीसदी की बढ़त देखी गई। जापान के बाजार का रुख करें तो निक्केई में 0.25 फीसदी की तेजी है, जबकि कोस्पी में 0.37 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

डॉलर इंडेक्स 101.5 पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर के नीचे है।

आज Bajaj Finance, Vedanta, ग्लेनमार्क फार्मा, आदित्य बिड़ला सन लाइफ जैसी कंपनियों के नतीजे आने है।

कैसा रहा था बीता कारोबारी दिन

बीते दिन यानी 26 जनवरी को देश में शेयर बाजार बंद था। उसके पहले यानी 25 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 774 अंक लुढ़क गया। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटी, वित्तीय और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 773.69 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और एक समय करीब 900 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 226.35 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,891.95 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अगले सप्ताह बजट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले विभिन्न आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का जोर रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से भी धारणा पर असर पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मंदी की आशंका के कारण कमजोर आर्थिक वृद्धि परिदृश्य से वैश्विक बजार नुकसान में रहे।’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 7:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement