facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखें

शेयर बाजार में 2 दिन की तेज गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 5:37 PM IST

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE Sensex में सोमवार को 169.51 अंक की मजबूती आई। सूचना प्रौद्योगिकी, तेल और वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 169.51 अंक यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 313.34 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 44.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 17,648.95 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, विप्रो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 86.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : PNB Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, NPA मेंं भी आई कमी

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,977.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट अब भी जारी है। समूह ने कंपनी पर पलटवार करते हुए रविवार को 413 पृष्ठ की रिपोर्ट जारी की, उसके बाद भी गिरावट बनी हुई है। अदाणी समूह की तीन कंपनियां बढ़त में जबकि कम-से-कम सात नुकसान में रहीं।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement