facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

सेबी ने 20 कंपनियों से मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:42 PM IST


बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स, महिंद्रा होलिडेज, आयल इंडिया और अनिल अंबानी समूह के टेलीकॉम टावर कारोबार की शाखा रिलायंस इन्फ्राटेल समेत 20 कंपनियों की प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक पेशकशों (आईपीओ) से स्पष्टीकरण मांगा है।


इसके अलावा कम से कम 21 और आईपीओ फिलहाल सेबी की मंजूरी की इंतजार कर रहे हैं जिनमें से 15 आईपीओ वैसे हैं जिनके बैंकरों ने स्पष्टीकरण दिया है। कुछ बैंकरों ने कहा कि बाजार में मौजूदा उतार चढ़ाव को देखते हुए कुछ मामलों में सेबी को जवाब देने जानबूझकर देर की जा रही है। इन सौदों से जुड़ी कंपनियों ने कहा कि यह स्पष्टीकरण सामान्य तौर पर मांगा जाता है और जवाब आने वाले दिनों में दे दिया जाएगा।


चौदह मार्च तक सेबी में दाखिल मसौदा पेशकश दस्तावेजों की ताजा प्रसंस्करण स्थिति के मुताबिक 20 आईपीओ के संबंध में प्रमुख प्रबंधकों की ओर से स्पष्टीकरण दिया जाना अभी बाकी है। इन कंपनियों में से एमसीएक्स आईपीओ पर हाल में नोटिस जारी किया गया है जबकि रिलायंस इन्फ्राटेल, आयल इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा होलिडेज एंड रेजॉर्ट और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन (एनएचपीसी) जैसी कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले जवाब का कम से कम दो हफ्ते से इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement