facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

SEBI ने HDFC बैंक को जारी किया वॉर्निंग लेटर, नियमों की अनदेखी पर एक्शन

Advertisement

सेबी ने यह कार्रवाई बैंक की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग गतिविधियों के दौरान की गई नियमित जांच के दौरान पाए गए उल्लंघनों के आधार पर की है।

Last Updated- December 12, 2024 | 4:00 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने HDFC बैंक को नियमों के उल्लंघन के मामले में प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया है। यह पत्र 9 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था और बैंक को 11 दिसंबर 2024 को प्राप्त हुआ।

सेबी ने यह कार्रवाई बैंक की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग गतिविधियों के दौरान की गई नियमित जांच के दौरान पाए गए उल्लंघनों के आधार पर की है।

पत्र में SEBI (मर्चेंट बैंकर) रेगुलेशंस, 1992, SEBI (इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2018 और SEBI (प्रोहिबिशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग) रेगुलेशंस, 2015 के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वह पत्र में उल्लेखित चिंताओं और निर्देशों का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

HDFC बैंक ने स्पष्ट किया है कि सेबी की प्रशासनिक चेतावनी का बैंक की वित्तीय या परिचालन गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बता दें कि प्रशासनिक चेतावनी में जुर्माना नहीं होता, लेकिन यह दिखाती है कि सेबी ने कुछ मुद्दों पर चिंता जताई है, जिन्हें नियमों के तहत ठीक करना जरूरी है।

सेबी ने निवेशकों को भी दी चेतावनी

SEBI ने सोमवार (9 दिसंबर) को निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि वे अनरजिस्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लेन-देन करने से बचें। सेबी ने निवेशकों को सतर्क रहने और केवल रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

सेबी ने बताया कि कुछ बिना रजिस्ट्रेशन वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म निवेशकों को अनलिस्टेड डेट सिक्योरिटीज़ बेच रहे हैं। सेबी ने कहा, “ये प्लेटफॉर्म निवेशकों को ऐसी सिक्योरिटीज़ खरीदने का मौका देते हैं, लेकिन ये किसी नियम या निगरानी के दायरे में नहीं आते। इनमें न तो निवेशकों की सुरक्षा की गारंटी है और न ही शिकायत का हल निकालने की कोई व्यवस्था।”

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement