facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

SEBI ने तीन कंपनियों को IPO के लिए दी हरी झंडी, जल्द होंगे लॉन्च

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 4:21 PM IST
IPO

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम, स्वास्थ्य सुविधा कंपनी हेल्थविस्टा इंडिया और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है।

सेबी ने बुधवार को बताया कि तीनों कंपनियों ने जुलाई, 2022 और जनवरी, 2023 के बीच नियामक के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे।

कंपनियों को 29-31 मार्च के दौरान बाजार नियामक का ‘निष्कर्ष’ मिला है। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, साइंट डीएलएम के आईपीओ में 740 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। वहीं हेल्थविस्टा इंडिया के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके शेयरधारक 56,252,644 शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे।

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के आईपीओ में 490 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 1.05 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement