facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

SEBI ने नए लोगो संग मनाया स्थापना दिवस, यहां देखें नया लोगो

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 4:58 PM IST
SEBI New Logo
SEBI

बाजार नियामक SEBI ने बुधवार को 35वें स्थापना दिवस के मौके पर नए लोगो का अनावरण किया। नए लोगो में पारंपरिक नीले रंग का पैलेट बरकरार है, लेकिन यह और अत्याधु​निक डिजाइन पर प्रतिबिंबित भी होता है।

SEBI की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा, SEBI का नया लोगो नियामक की समृद्ध‍ परंपराओं के अद्भुत समन्वय को प्रतिबिंबित करता है, साथ ही नए डेटा व टेक्नोलॉजी आधारित तौर-तरीकों को भी, जो SEBI को सौंपे गए तीन क्षेत्रों प्रतिभूति बाजार के विकास, प्रतिभूतियों के विनियमन और निवेशकों के संरक्षण से जुड़ा है। बुच बाजार नियामक के 35 साल के इतिहास में पहली महिला चेयरपर्सन हैं।

SEBI का गठन 12 अप्रैल, 1988 को वित्त मंत्रालय के तहत हुआ था। हालांकि इस निकाय को 1992 में सांविधिक शक्तियां मिलीं। SEBI अर्ध-न्यायिक निकाय के तौर पर काम करता है और माना जाता है कि उसके पास अन्य बाजार नियामकों मसलन सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमीशन (अमेरिका) से भी ज्यादा सांविधिक शक्तियां मिली हुई हैं।

SEBI ने एक विज्ञप्ति में कहा, डेटा व तकनीक की शक्तियों ने नियामक को अपनी प्रभावोत्पादकता कई गुना बढ़ाने में मदद की। अब SEBI ने डेटा व तकनीक को अपनी संस्कृति के आंतरिक हिस्से के तौर पर अपनाया है।

SEBI की निगरानी में भारतीय पूंजी बाजार विभिन्न दशकों में बढ़कर 265 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और म्युचुअल फंड उद्योग की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 40 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement