facebookmetapixel
Advertisement
सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूलाFMCG का भविष्य: संजीव पुरी ने BS मंथन में बताया कि कैसे AI और नए ब्रांड्स से इस सेक्टर में हो रहा बदलावभारतीय बाजारों से FIIs लगातार क्यों निकाल रहे पैसा? जेफरीज के Chris Wood ने बताए ‘2’ बड़े कारणMexico Cartel Leader Killed: इश्क, इंटेलिजेंस और इनकाउंटर! मैक्सिको की सबसे बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 81.96 पर पहुंचा

Advertisement

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर बंद हुआ था

Last Updated- June 19, 2023 | 10:27 AM IST
Dollar vs Rupee

Rupee Vs Dollar: विदेशों में डॉलर की मजबूती के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 81.96 पर आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में एफआईआई की लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के चलते भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.93 पर खुला और बाद के कारोबार में 81.96 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की कमजोरी दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 81.90 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.46 प्रतिशत फिसलकर 75.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 102.35 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 794.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement