facebookmetapixel
Advertisement
जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? अंतरिम प्रमुख संभाल सकता है जिम्मेदारी₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योता

Rupee fall: रुपया लुढ़ककर गया और भी नीचे

Advertisement

शेयर बाजार में बिकवाली और आयातकों की मांग से रुपये में गिरावट

Last Updated- August 02, 2024 | 11:40 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को गिरावट देखी गई और दिन के कारोबार के दौरान यह 83.76 के नए स्तर पर पहुंच गया। डीलरों का कहना है कि शेयर बाजार में बिकवाली और आयातकों की तरफ से डॉलर की घरेलू मांग की गई। रुपया गुरुवार के 83.73 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को 83.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका के डेटा के अनुकूल होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों के कारण डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत गिरकर 103.92 पर आ गया। डॉलर सूचकांक छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है।

बाजार प्रतिभागियों का कहना है कि स्थानीय मुद्रा में और अधिक गिरावट नहीं आई क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डॉलर की बिक्री के माध्यम से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया।

एक सरकारी बैंक में डीलर ने कहा, ‘शेयरों में बिकवाली हुई साथ ही आयातक और विदेशी बैंक भी डॉलर की खरीदारी कर रहे थे। पहले आरबीआई 3-4 पैसे की गतिविधियों के बाद बाजार में हस्तक्षेप करता था लेकिन इस वक्त स्थिति यह है कि वे हर पैसे की गति के साथ हस्तक्षेप करते हैं और 10-20 करोड़ डॉलर की बिक्री कर छोड़ देते हैं और यह एक नया रुझान है।’

डीलरों का कहना है कि एशियाई मुद्राओं में बढ़ोतरी के बावजूद, रुपये को गिरने दिया गया है क्योंकि मुद्रा का वास्तविक प्रभावी विनिमय दर अधिक है। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘रुपया 83.76 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर गिर गया क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सरकार के भुगतान करने के लिए बाजार से डॉलर खरीदता रहा जबकि आरबीआई ने आज (शुक्रवार) 83.76 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से डॉलर बेचा।’

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement