facebookmetapixel
Advertisement
नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?

Rashi Peripherals ने सेबी के पास आईपीओ को लेकर ड्राफ्ट पेपर जमा कराए

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 7:16 PM IST
IGI IPO

सूचना प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी राशि पेरिफेरल्स (Rashi Peripherals) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नये शेयरों पर आधारित है। कंपनी 150 करोड़ रुपये तक के शेयरों के निजी नियोजन पर भी विचार कर सकती है।

अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा। नये निर्गम से प्राप्त आय में से 400 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान के लिए और 200 करोड़ रुपये का कंपनी के कारोबार विस्तार तथा सामान्य कामकाज को पूरा करने के लिए किया जायेगा। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की परिचालन आय 57.19 प्रतिशत बढ़कर 9,313.44 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2020-2021 में यह 5,925.05 करोड़ रुपये थी। वहीं इस दौरान इसका शुद्ध लाभ 33.85 प्रतिशत बढ़कर 182.51 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले साल यह 136.35 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement