facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

Railway Stock: रेल कोच बनाने वाली कंपनी का शेयर 57% तक मुनाफा बनाने को तैयार! ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

Advertisement

रेलवे के डिब्बे बनाने वाली इस कंपनी को दो बड़ी ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है।

Last Updated- February 17, 2025 | 7:02 PM IST
Railway

रेलवे के लिए कोच और वैगन बनाने वाली टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (TRSL) ने इस बार थोड़ी धीमी रफ्तार दिखाई, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों को इसमें अभी भी तगड़ा दम दिख रहा है। एंटीक स्टॉक ब्रोकरेज और नुवामा ब्रोकरेज दोनों ने इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है और शेयर के ₹1,200 के पार जाने की उम्मीद जताई है।

कमजोर तिमाही, लेकिन मजबूत भविष्य

इस तिमाही में TRSL के राजस्व, मुनाफे और एबिटडा में 6% से 10% तक गिरावट देखी गई। इसकी सबसे बड़ी वजह थी व्हीलसेट की कमी, जिससे कंपनी के प्रोडक्शन पर ब्रेक लग गया। साथ ही, कुछ बड़े प्रोजेक्ट अभी डिज़ाइन स्टेज में हैं, जिससे इनका राजस्व जुड़ने में देरी हो रही है।

अभी कंपनी के पास ₹12,200 करोड़ के ऑर्डर हैं, जिनमें प्राइवेट वैगन, वंदे भारत ट्रेन, अहमदाबाद मेट्रो और सूरत मेट्रो जैसी धांसू डील शामिल हैं। ये कंपनी की पिछली 12 महीने की कमाई के 3.1 गुना के बराबर है, यानी आने वाले समय में बिजनेस की गाड़ी पटरी पर लौट सकती है।

ब्रोकरेज फर्मों का क्या कहना है?

एंटीक स्टॉक ब्रोकरेज

BUY रेटिंग बरकरार
शेयर का मौजूदा प्राइस: ₹772.55
नया टारगेट प्राइस: ₹1,217 (पहले ₹1,550)
संभावित रिटर्न: 57%

नुवामा ब्रोकरेज

BUY रेटिंग
शेयर का मौजूदा प्राइस: ₹772.55
नया टारगेट प्राइस: ₹1,197 (पहले ₹1,870)
संभावित रिटर्न: 55%

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बजट में ज्यादा फंडिंग नहीं मिली, इसलिए शेयर का वैल्यूएशन 52x से घटाकर 35x कर दिया गया। कंपनी अब तक FY25 में 6,976 वैगन बना चुकी है और जैसे ही व्हीलसेट की सप्लाई सुधरेगी, हर महीने 1,000 वैगन तक प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement