facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

Whisky बनाने वाली कंपनी देगी 200% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी हुई तय

Advertisement

Magic Moments बनाने वाली कंपनी का शानदार रिटर्न, शेयरों ने दिए मल्टीबैगर रिटर्न

Last Updated- May 20, 2025 | 8:48 AM IST
Radico Khaitan share price

शराब बनाने वाली जानी-मानी कंपनी Radico Khaitan Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने निवेशकों को ₹4 प्रति शेयर यानी 200% डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड ₹2 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि यह डिविडेंड वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद ही मिलेगा।

Radico Khaitan के डिविडेंड के लिए तय हुई रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने डिविडेंड पाने के पात्र निवेशकों के लिए 24 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। BSE के आंकड़ों के अनुसार, यह Radico Khaitan के इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले कंपनी ने 2022, 2023 और 2024 में लगातार ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जबकि 2021 में यह ₹2.40 था।

Radico Khaitan कंपनी के प्रमुख ब्रांड

Radico Khaitan कई मशहूर ब्रांड बनाती है, जिनमें Magic Moments Vodka, 8PM Whisky, Rampur Indian Single Malt और After Dark Whisky शामिल हैं। ये सभी ब्रांड भारतीय बाज़ार में काफ़ी लोकप्रिय हैं और कंपनी की मज़बूत पहचान का हिस्सा हैं। साथ ही, Radico Khaitan BSE 500 इंडेक्स का भी हिस्सा है, जो इसे भारत की बड़ी और महत्वपूर्ण लिस्टेड कंपनियों में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें…₹57,089 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी ने किया 1000% डिविडेंड का ऐलान, जानें Q4 रिजल्ट और अन्य डिटेल्स

Radico Khaitan के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

सोमवार, 19 मई 2025 को Radico Khaitan का शेयर BSE पर ₹2583.60 पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस शेयर ने 50% का रिटर्न दिया है, जबकि 2 साल में 123% और 3 साल में 215% का रिटर्न मिला है। सबसे ज़्यादा रिटर्न लंबे समय में देखने को मिला है, जहां पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 759% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 7:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement