facebookmetapixel
Advertisement
भविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्ट

₹57,089 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी ने किया 1000% डिविडेंड का ऐलान, जानें Q4 रिजल्ट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

PI Industries: Q4 FY25 में कमाई घटी, फिर भी शेयरधारकों को मिलेगा कुल ₹16 प्रति शेयर डिविडेंड

Last Updated- May 20, 2025 | 7:07 AM IST
Dividend Stocks

बीएसई 200 इंडेक्स में शामिल और करीब ₹57,089 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी PI Industries ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर (यानि 1000%) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

यह डिविडेंड कंपनी के वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ₹6 का अंतरिम डिविडेंड पहले ही दे चुकी है। यानी पूरे साल के लिए कुल ₹16 प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा।

PI Industries की रिकॉर्ड डेट और भुगतान की जानकारी

डिविडेंड पाने के लिए कौन-कौन से निवेशक पात्र होंगे, यह तय करने के लिए कंपनी जल्द ही रिकॉर्ड डेट घोषित करेगी। AGM में डिविडेंड को मंज़ूरी मिलने के बाद, यह भुगतान 30 दिनों के अंदर निवेशकों के खाते में भेजा जाएगा।

Also Read: Stock Split: रिफ्रैक्टरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी 10:1 में करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, जानें रिकॉर्ड डेट

PI Industries की कमाई में गिरावट, मुनाफा घटा

Q4 FY25 में PI Industries के वित्तीय नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा इस तिमाही में 11.3% गिरकर ₹330.5 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही यानी Q3 FY25 में यह ₹372.7 करोड़ था। कंपनी की आमदनी (रेवेन्यू) भी घटकर ₹1787 करोड़ रह गई, जो Q3 में ₹1901 करोड़ थी, यानी करीब 6% की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह EBITDA भी 11% घटकर ₹455.6 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹512 करोड़ था। EBITDA मार्जिन में भी गिरावट आई है और यह Q4 में 25.5% रहा, जबकि Q3 FY25 में यह 26.9% था।

Also Read: ₹2 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाला Defence PSU Stock उड़ने को तैयार! ब्रोकरेज बोले-खरीदो, अभी है अपसाइड बाकी

PI Industries के शेयर की कीमत में मामूली गिरावट

सोमवार को PI Industries का शेयर 0.19% टूटकर ₹3762.85 पर बंद हुआ, जबकि पिछला क्लोज ₹3770.05 था।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 7:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement