facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank को मिली क्लीन चिट, नए चेयरमैन की नियुक्ति दो हफ्ते में संभव अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगे

विदेश स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टिंग के लिए प्रावधान लागू, कंपनियां जारी कर सकेंगी सिक्योरिटीज

Advertisement

भारत की चुनिंदा श्रेणी की कंपनियों को विदेशी एक्सचेंजों पर लिस्टिंग कराने की राह खुलेगी, जिसे कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:12 PM IST
MCA enforces provision for foreign listing of public firms

भारतीय कंपनियों को विदेशी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने की अनुमति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी मामलों के मंत्रालय ने आज इससे संबंधित एक प्रावधान लागू किया है। इसके तहत कुछ सूचीबद्ध कंपनियों को विदेशी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने के लिए विशेष श्रेणी की प्रतिभूतियां (सिक्योरिटीज) जारी करने की अनुमति होगी।

इस प्रावधान को कंपनी अधिनियम (संशोधित) 2020 में शामिल किया गया था और इसे 30 अक्टूबर से लागू किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘निर्धारित श्रेणी की सूचीबद्ध कंपनियां विदेशी या अन्य ऐसे न्यायिक क्षेत्र में अनुमत स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के उद्देश्य से विशेष श्रेणी की प्रतिभूतियां जारी कर सकती हैं।’

इससे भारत की चुनिंदा श्रेणी की कंपनियों को विदेशी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने की राह खुलेगी, जिसे कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। उसके बाद उन्हें गुजरात के गिफ्ट सिटी में इंटरनैशनल फाइनैंस सर्विस सेंटर (आईएफएससी) और फिर स्वीकृत विदेशी एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराने की अनुमति होगी।

कंपनी मामलों का मंत्रालय अब प्रतिभूतियों की श्रेणी अधिसूचित करेगा जिसे सूचीबद्ध कंपनियों को जारी करने और उसे विदेशी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने की अनुमति होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सितंबर में 12वें ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के बाद कहा था, ‘हम विदेश में सूचीबद्धता की शुरुआत गिफ्ट सिटी में इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर से करने की संभावना देख रहे हैं। ऐसा होने के बाद हम इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।’

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स में पार्टनर अंकित सिंघी ने कहा, ‘धारा 23 में संशोधन की अधिसूचना का उद्देश्य भारत की सूचीबद्ध कंपनियों को गिफ्ट सिटी सहित विदेश में सीधे सूचीबद्ध कराने की सुविधा प्रदान करना है। उद्योग लंबे समय से इसकी मांग कर रहा है।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement