facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

PKH Ventures IPO: 30 जून को खुलेगा पीकेएच वेंचर्स का आईपीओ, जानिए आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल

Advertisement

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस रेंज 140 से 148 रुपये तय किया है।

Last Updated- June 26, 2023 | 1:14 PM IST
IGI IPO

पीकेएच वेंचर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (PKH Ventures IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जून को खुलेगा और 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस रेंज 140 से 148 रुपये तय किया है।

बता दें कि कंपनी के आईपीओ का साइज 379 करोड़ रुपये का होगा। इसमें 179-189 करोड़ रुपये का नेट ऑफर क्यूआईबी हिस्से के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, इश्यू का 15 प्रतिशत (54-57 करोड़ रुपये) एनआईआई जबकि 35 प्रतिशत (126-133 करोड़ रुपये) रिटेल के लिए रिसर्वड है।

कंपनी के आईपीओ के तहत 1.82 करोड़ नए शेयर जारी किए जायेंगे और इसमें 73.7 लाख इक्विटी शेयरों तक की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। ओएफएस के तहत प्रमोटर प्रवीण कुमार अग्रवाल 73.7 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

कंपनी को आईपीओ लाने के लिए पिछले साल जुलाई में नियामक से मंजूरी मिली थी। पीकेएच वेंचर्स निर्माण और विकास, आतिथ्य और प्रबंधन सेवाओं के कारोबार में शामिल है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement