facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

NSE व BSE से नुवामा को उम्मीद, नियामकीय झटकों के बीच रेवेन्यू और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडेक्स डेरिवेटिव के हालिया नियमों से राजस्व में अल्पावधि के दौरान घट-बढ़ होगी। लेकिन इससे बाजार मजबूत होगा।

Last Updated- January 14, 2025 | 10:14 PM IST
Share market holiday

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के राजस्व और लाभ में वृद्धि का भरोसा है। हालंकि कई नियामकीय बदलाव हुए हैं जिनका एक्सचेंजों के राजस्व पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडेक्स डेरिवेटिव के हालिया नियमों से राजस्व में अल्पावधि के दौरान घट-बढ़ होगी। लेकिन इससे बाजार मजबूत होगा। इसमें कहा गया है कि एनएसई वित्त वर्ष 24-27 ई के दौरान राजस्व /एपीएटी में सालाना 10.3 फीसदी/16.8 फीसदी चक्रवृद्धि के हिसाब से बढ़ोतरी दर्ज कर सकता है।

अभी कैश सेगमेंट में एनएसई की हिस्सेदारी 93 फीसदी है जबकि इक्विटी इंडेक्स फ्यूचर्स में 99 फीसदी और इक्विटी इंडेक्स ऑप्शंस प्रीमियम में करीब 88 फीसदी हिस्सेदारी है। नुवामा के मुताबिक बाजार हिस्सेदारी एनएसई इतना आगे है कि वहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। सूचीबद्ध एक्सचेंज बीएसई के लिए ब्रोकरेज ने खरीद की रेटिंग के साथ लक्षित कीमत 6,730 रुपये तय की है जो मंगलवार के बंद भाव से करीब 24 फीसदी ज्यादा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नियामकीय बदलाव के झटकों के बाद भी हमारा अनुमान है कि बीएसई वित्त वर्ष 24-27 ई के दौरान राजस्व/एपीएटी में 39.9 फीसदी/70.8 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि के हिसाब से बढ़ोतरी दर्ज करेगा जिससे उसका आरओई 37.9 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement