Categories: बाजार

एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई 316 अंक चढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:49 PM IST

अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद एशियाई बाजारों में खासा उछाल देखा जा रहा है।
हैंग सेंग 344 अंकों की बढ़त लेकर 12,346 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 316 अंकों की तेजी लेकर 7514 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 90 अंकों की मजबूती लेकर 4844 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 38 अंक चढ़कर 1532 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, और सिओल कम्पोजिट सूचकांक 2 अंक चढ़कर 1130 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 23 अंकों की मजबूती लेकर 2157 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

First Published : March 13, 2009 | 10:54 AM IST