facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

एस्सार ऑयल ऐंड गैस के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया रोकी

एस्सार ऑयल ने कहा कि उसने ऋणशोधन अक्षमता वाली याचिका स्वीकार होने से पहले ही अंतिम भुगतान कर दिया था।

Last Updated- September 10, 2024 | 10:42 PM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (NCLAT) ने मंगलवार को एस्सार ऑयल ऐंड गैस एक्सप्लोरेशन ऐंड प्रोडक्शन लिमिटेड के खिलाफ ऋणशोधन अक्षमता की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

अपील अधिकरण ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) के अहमदाबाद पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें उसने ग्रेका ग्रीन सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड द्वारा एस्सार ऑयल के खिलाफ 24 करोड़ रुपये से अधिक की ऋणशोधन अक्षमता की याचिका स्वीकार की थी। एस्सार ऑयल के निलंबित निदेशक पंकज कालरा ने याचिका दाखिल की थी।

अपील अधिकरण ने ग्रेका ग्रीन सॉल्यूशंस को भी इस बारे में सूचना देने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर तय की है।

एस्सार ऑयल ने कहा कि उसने ऋणशोधन अक्षमता वाली याचिका स्वीकार होने से पहले ही अंतिम भुगतान कर दिया था। इसमें कहा गया है कि कंपनी का 8 हजार करोड़ रुपये का कारोबार है और उसके 425 कर्मचारी हैं।

First Published - September 10, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट