facebookmetapixel
Advertisement
भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिटदेश की आ​र्थिक सेहत के लिए सोने-चांदी का आयात बना चुनौती! ट्रेड डील से राहत की उम्मीदGovt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाजStocks To Buy: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेटAadhaar Update: बस एक ‘Hi’ भेजें और मोबाइल पर पाएं आधार कार्ड; जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीकाAI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटी

शेयरों में तेजी के साथ Mutual Fund इंडस्ट्री की AUM में भी उछाल, टूटा पिछले 6 सालों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

शीर्ष-10 में निप्पॉन इंडिया ने 29 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर 2023 की अवधि में डेट श्रेणी की एयूएम सिर्फ 9 प्रतिशत तक बढ़ी।

Last Updated- January 07, 2024 | 9:54 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

वर्ष 2023 की दिसंबर तिमाही में म्युचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 22 प्रतिशत बढ़ गईं, जो पिछले 6 वर्षों में किसी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दूसरी सबसे अधिक वृद्धि है।

भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में उद्योग की औसत एयूएम 49.2 लाख करोड़ रुपये रही जो कैलेंडर वर्ष 2022 की इसी अवधि के 40.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इस वृद्धि को इक्विटी बाजारों में भारी तेजी और इक्विटी योजनाओं में मजबूत निवेश प्रवाह से मदद मिली। प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी-50 में पिछले साल 18.7 प्रतिशत और 20 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने सेंसेक्स और निफ्टी-50 के मुकाबले दोगुनी तेजी के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: AUM में टॉप 10 म्यूचुअल फंडों का हिस्सा हुआ कम, एनालिस्ट ने बताई गिरावट की वजह

पिछले 6 वर्षों के दौरान किसी अक्टूबर-दिसंबर अवधि को देखें तो पता चलता है कि कैलेंडर वर्ष 2021 की चौथी तिमाही वृद्धि के लिहाज से Mutual Fund उद्योग के लिए शानदार रही और उसमें 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। उद्योग की एयूएम दिसंबर 2023 में 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है।

2022 और 2023 में चौथी तिमाही के लिए औसत एयूएम की तुलना में तीन फंड हाउसों – एसबीआई, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी ने अपनी एयूएम में 1 लाख करोड़ रुपये जोड़े। एयूएम के लिहाज से ये तीन प्रमुख फंड हाउस हैं और करीब 5-5 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करते हैं।

शीर्ष-10 में निप्पॉन इंडिया ने 29 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर 2023 की अवधि में डेट श्रेणी की एयूएम सिर्फ 9 प्रतिशत तक बढ़ी। डेट फंड प्रतिफल 2023 के शुरू से आकर्षक बना हुआ था, लेकिन डेट फंड कराधान में बदलावों की वजह से यह श्रेणी अब ज्यादा पूंजी प्रवाह आकर्षित करने में विफल रही है।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement