facebookmetapixel
Advertisement
Tata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ

म्युचुअल फंडों की खरीदारी 4 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

पिछले तीन वर्षों में से दो 2022 व 2024 में म्युचुअल फंड इक्विटी बाजार में सबसे बड़ा संस्थागत खरीदार रहा।

Last Updated- January 03, 2025 | 10:05 PM IST
Fund of Funds

म्युचुअल फंडों की इक्विटी खरीद कैलेंडर वर्ष 2024 में पहली बार 4 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई। लगातार दो वर्षों तक 1.5-1.5 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी के बाद यह उछाल देखने को मिली है। पिछले तीन वर्षों में से दो 2022 व 2024 में म्युचुअल फंड इक्विटी बाजार में सबसे बड़ा संस्थागत खरीदार रहा। साल 2023 में वह विदेशी संस्थागत निवेशकों से मामूली पीछे रहा। एमएफ द्वारा इक्विटी खरीद में तेज उछाल इक्विटी और हाइब्रिड एमएफ योजनाओं में रिकॉर्ड निवेश के कारण हुई है। एसआईपी में लगातार हो रहे निवेश ने भी एमएफ की क्रय शक्ति में इजाफा किया है।

नवंबर तक, एक्विट इक्विटी योजनाओं ने 2024 में निवेशकों से 3.5 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इसकी तुलना में 2023 में पूरे साल निवेश 1.6 लाख करोड़ रुपये रहा था। एमएफ की बढ़ती इक्विटी खरीद क्षमता बाजार के लिए अहम सहारा साबित हुई है, खास तौर से एफआईआई की बढ़ती बिकवाली के चरणों के दौरान।

मिरे ऐसेट ने एक रिपोर्ट में कहा, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) द्वितीयक बाजार में इक्विटी के मजबूत खरीदार रहे जबकि एफपीआई मार्जिन पर शुद्ध खरीदार बन गए। एमएफ में मासिक एसआईपी निवेश में वृद्धि देखी जा रही है और अक्टूबर 2024 में यह 25,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।

उल्लेखनीय रूप से एमएफ ने डीआईआई के शुद्धथ निवेश में 2024 के दौरान करीब 80 फीसदी का योगदान दिया। बढ़ते एमएफ निवेश ने भी बाजार को पिछले साल जारी रिकॉर्ड नई इक्विटी को समाहित करने की अनुमति दी है। रिपोर्ट में कहा गया है, 2024 में प्राथमिक बाजार में रिकॉर्ड 3.4 लाख करोड़ रुपये के शेयर जारी हुए। हम इस गति को 2025 में जारी रहता रख सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement