म्युचुअल फंड

LIC MF की टॉप-5 स्कीम्स, 5 साल में 4 गुना बढ़ी वेल्थ; SIP पर हर साल मिला 30% तक रिटर्न

LIC MF Top-5 performing schemes: इस फंड्स में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। SIP के लिए मिनिमम निवेश ₹200 है।

Published by
अंशु   
Last Updated- August 03, 2025 | 4:32 PM IST

LIC MF Top-5 performing schemes: देश के सबसे पुराने और भरोसेमंद म्युचुअल फंड हाउसों में से एक एलआईसी म्युचुअल फंड (LIC MF) के पास कई बढ़िया स्कीमें हैं, जो अच्छा रिटर्न दे रही हैं। इस फंड हाउस की टॉप-5 इक्विटी स्कीम्स ने पिछले 5 साल में निवेशकों का पैसा 4 गुना तक बढ़ा दिया है। यानी ₹1 लाख का निवेश पांच साल में बढ़कर ₹4 लाख तक पहुंच गया है। इन फंड्स ने एसआईपी (SIP Return) करने वाले निवेशकों को भी 30% तक का रिटर्न दिया है। इन स्कीम्स में एलआईसी म्युचुअल फंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, एलआईसी म्युचुअल फंड स्मॉल कैप फंड, एलआईसी म्युचुअल फंड मिडकैप फंड, एलआईसी म्युचुअल फंड डिविडेंड यील्ड फंड और एलआईसी म्युचुअल फंड लार्ज एंड मिड कैप शामिल हैं।

1. LIC MF Infrastructure Fund – Direct Plan

एलआईसी म्युचुअल फंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड एक ओपन-एंडेड सेक्टोरल फंड है। यह फंड 2 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। यह फंड NIFTY Infrastructure TRI इंडेक्स को ट्रेक करता है। इस स्कीम ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 33.65% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश (lump sum) किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹4.26 लाख होती। यानी इस स्कीम ने पिछले 5 साल में ही निवेशकों का पैसा 4 गुना तक बढ़ा दिया है। इस स्कीम में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 29.57% की दर से बढ़ा है।

फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन

फंड में एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 33.65%
5 साल में निवेश की वैल्‍यू : ₹4.26 लाख

फंड का SIP कैलकुलेशन

मंथली SIP: ₹10,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 29.57% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹6,00,000
5 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : ₹12,40,801

इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में मिनिमम ₹200 से SIP की जा सकती है। 31 जुलाई 2025 तक इस फंड का ऐक्सपेंस रेश्यों 0.81% है।

Also Read: SIF कैटेगरी में ‘जंग’ होगी तेज, Quant MF जल्द लॉन्च करेगा पहला फंड

2. LIC MF Small Cap Fund – Direct Plan

एलआईसी म्युचुअल फंड स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो स्मॉलकैप कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करती है। 21 जून 2017 को इस फंड ने बाजार में कदम रखा था। यह फंड NIFTY Smallcap 250 TRI इंडेक्स को ट्रैक करता है। इस स्कीम ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 31.56% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की लॉन्चिंग के समय इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹3.94 लाख होती। इस फंड में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 22.23% की दर से बढ़ा है।

फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन

फंड में एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 31.56%
5 साल में निवेश की वैल्‍यू : ₹3.94 लाख

फंड का SIP कैलकुलेशन

मंथली SIP: ₹10,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 22.23% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹6,00,000
5 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : ₹10,41,176

इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में SIP करने की भी सुविधा है। SIP के लिए मिनिमम निवेश ₹200 है। 31 जुलाई 2025 तक इसका ऐक्सपेंस रेश्यों 1.03% है।

Also Read: NFO Alert: मौका हाथ से न जाने दें! JioBlackRock ला रहा 5 नए इंडेक्स फंड; चेक करें पूरी डिटेल

3. LIC MF Midcap Fund – Direct Plan

एलआईसी म्युचुअल फंड मिडकैप फंड एक ओपन-एंडेड मिड कैप फंड है जो मार्केट कैप (MCap) के लिहाज से मिडकैप कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करता है। इस फंड ने 25 जून 2017 को बाजार में डेब्यू किया था। यह फंड NIFTY Midcap 150 TRI इंडेक्स को ट्रैक करता है। इस स्कीम ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 24.47% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹2.99 लाख होती। इस फंड में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 19.78% की दर से बढ़ा है।

फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन

फंड में एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 24.47%
5 साल में निवेश की वैल्‍यू : ₹2.99 लाख

फंड का SIP कैलकुलेशन

मंथली SIP: ₹10,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 19.78% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹6,00,000
5 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : ₹9,81,300

इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में मिनिमम ₹200 से SIP की जा सकती है। 31 जुलाई 2025 तक इस स्कीम का ऐक्सपेंस रेश्यों 1.44% है।

Also Read: कमाल की म्युचुअल फंड स्कीम! ₹10,000 मंथली SIP से बना 5 करोड़ का फंड; जानें कहां होता है निवेश

4. LIC MF Dividend Yield Fund – Direct Plan

एलआईसी म्युचुअल फंड डिविडेंड यील्ड फंड एक ओपन-एंडेड थीमैटिक फंड है जो मुख्य रूप से ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करता है। इस फंड को 21 दिसंबर 2018 को लॉन्च किया गया था। यह फंड NIFTY 500 TRI इंडेक्स को ट्रैक करता है। इस स्कीम ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को 23.57% का CAGR रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹2.88 लाख होती। इस फंड में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 21.07% की दर से बढ़ा है।

फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन

फंड में एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 23.57%
5 साल में निवेश की वैल्‍यू : ₹2.88 लाख

फंड का SIP कैलकुलेशन

मंथली SIP: ₹10,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न : 21.07% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹6,00,000
5 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : ₹10,12,392

इस फंड में निवेशक कम से कम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में सिर्फ ₹200 से SIP की जा सकती है। 31 जुलाई 2025 तक इस स्कीम का ऐक्सपेंस रेश्यों 0.75% है।

Also Read: ये म्युचुअल फंड्स दे रहे हैं 30% तक सालाना रिटर्न, रिटायरमेंट के साथ बन जाएंगे करोड़पति!

5. LIC MF Large & Mid Cap Fund – Direct Plan

एलआईसी म्युचुअल फंड लार्ज एंड मिड कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो NIFTY Large Midcap 250 TRI को ट्रैक करती है। यह फंड 25 फरवरी 2015 को लॉन्च किया गया था। पिछले पांच वर्षों में इस स्कीम ने निवेशकों को 23.16% का CAGR रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत में इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹2.83 लाख है। इस फंड में SIP करने वाले निवेशकों का पैसा हर साल 18.56% की दर से बढ़ा है।

फंड का एकमुश्त रिटर्न कैलकुलेशन

फंड में एकमुश्त निवेश: ₹1,00,000
समय: 5 साल
5 साल में एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 23.16%
5 साल में निवेश की वैल्‍यू : ₹2.83 लाख

फंड का SIP कैलकुलेशन

मंथली SIP: ₹10,000
5 साल में SIP निवेश पर रिटर्न: 18.56% सालाना
5 साल में कुल निवेश: ₹6,00,000
5 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : ₹9,52,633

इस फंड में भी निवेशक कम से कम ₹5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में सिर्फ ₹200 से SIP की जा सकती है। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY Large Midcap 250 TRI इंडेक्स है। 31 जुलाई 2025 तक, इस स्कीम का ऐक्सपेंस रेश्यों 0.58% है।


नोट- आंकड़े 1 अगस्त 2025 की NAV पर आधारित है।

(डिस्क्लेमर: यहां LIC MF के टॉप परफॉर्मेंस देने वाले फंड की डिटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श जरूर लें।)   

First Published : August 3, 2025 | 4:05 PM IST