facebookmetapixel
Advertisement
डिलीट होने से बचने का रास्ता तलाशने लगे AI एजेंटक्या ₹2,000 से ज्यादा भुगतान पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? UPI शुल्क से जुड़े हर सवाल का जवाबमहाराष्ट्र की चीनी मिलों को राहत! ₹738.51 करोड़ की ब्याज सब्सिडी मंजूर; किसानों के बकाया FRP भुगतान में मिलेगी मददUPI से शेयर, म्युचुअल फंड खरीदना होगा महंगा? ₹1 लाख पर कितना लगेगा MDR, समझें नया नियमUPI पर शुल्क से Paytm को फायदा, ब्रोकरेज को शेयर में 36% तक तेजी की उम्मीदJindal Supreme IPO में पैसा लगाएं या नहीं? ₹93 का शेयर, GMP ₹27 और संभावित लिस्टिंग ₹120PhonePe के अगले 10 साल का क्या है प्लान? राहुल चारी ने बताया कहां से आएगी ग्रोथSS Retail IPO खुला, GMP दे रहा 30% से ज्यादा तेजी का संकेत; फिर भी ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग?उत्तराखंड, हरियाणा समेत 6 राज्यों ने किशाऊ बांध समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानिए अहम बातेंUPI MDR: 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क देने को सिर्फ 17% कारोबारी तैयार

SIP में निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, AUM ₹13.9 लाख करोड़ के पार; एक्टिव खातें 14% घटे

Advertisement

एम्फी के आंकड़े से पता चलता है कि सक्रिय एसआईपी खातों में 14 फीसदी की गिरावट आने के बाद भी योगदान करने वाले खातों की संख्या अप्रैल में 8.38 करोड़ के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

Last Updated- June 01, 2025 | 10:13 PM IST
SIP

एसआईपी से जुड़ीं म्युचुअल फंड परिसंपत्तियां अप्रैल में 13.9 लाख  करोड़ रुपये के सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि सक्रिय खातों की संख्या ऊंचे स्तर से 14 फीसदी तक घट गई। पिछला रिकॉर्ड 13.8 लाख करोड़ रुपये का था जो सितंबर 2024 में बना था। इसके बाद प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) लगातार पांचवें महीने तक घटती गईं और फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 12.4 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

फंड उद्योग के अधिकारियों के अनुसार गिरावट का मुख्य कारण इक्विटी फंडों को मार्क-टू-मार्केट नुकसान होना था। एसआईपी निवेश का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा सक्रिय इक्विटी योजनाओं में जाता है। बाजार में सितंबर 2024 के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई गिरावट पांच महीनों तक चली थी। इस दौरान निफ्टी 50 ने हर महीने गिरावट दर्ज की। फिर मार्च और अप्रैल में इसमें वापसी हुई।

हालांकि गिरावट ने एकमुश्त निवेश को सीमित कर दिया। लेकिन जनवरी और अप्रैल 2025 के बीच 1.4 करोड़ शुद्ध खाते बंद होने के बावजूद एसआईपी निवेश मजबूत बना रहा। फंड उद्योग के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने कहा है कि ज्यादातर खाते इसलिए बंद हुए क्योंकि फंड हाउस इन खातों के ‘मिलान’ प्रयासों के तहत निष्क्रिय खातों की सफाई पर जोर दे रहे थे।

एम्फी के आंकड़े से पता चलता है कि सक्रिय एसआईपी खातों में 14 फीसदी की गिरावट आने के बाद भी योगदान करने वाले खातों की संख्या अप्रैल में 8.38 करोड़ के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। मासिक योगदान भी रिकॉर्ड 26,632 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement