facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

हाई वैल्यूएशन का असर: स्मॉलकैप फंड्स ने स्मॉलकैप शेयरों में घटाया निवेश, मिड और लार्जकैप की ओर बढ़ा रुझान

Advertisement

आकार के लिहाज से इस श्रेणी की 10 अग्रणी योजनाओं का स्मॉलकैप में औसत आवंटन अक्टूबर 2024 में 76.4 फीसदी था, जो अब घटकर 74.4 फीसदी रह गया है

Last Updated- November 26, 2025 | 9:58 PM IST
Mutual Fund

स्मॉलकैप शेयरों की ओर स्मॉलकैप फंडों का झुकाव पिछले एक साल में कम हुआ है क्योंकि व्यापक बाजार का मूल्यांकन ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। आकार के लिहाज से इस श्रेणी की 10 अग्रणी योजनाओं का स्मॉलकैप में औसत आवंटन अक्टूबर 2024 में 76.4 फीसदी था, जो अब घटकर 74.4 फीसदी रह गया है।

स्मॉलकैप योजनाओं के लिए अपनी कुल राशि का कम से कम 65 फीसदी स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करने की अनिवार्यता है। बाकी रकम लार्जकैप, मिडकैप और डेट योजनाओं में निवेश की जा सकती है। लेकिन कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जो सिर्फ स्मॉलकैप शेयरों में ही निवेश करती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, विभिन्न पूंजीकरण सेगमेंट में आवंटन मोटे तौर पर प्रत्येक बास्केट के सापेक्ष आकर्षण के आधार पर होता है।

पिछले 12 महीनों के पीई अनुपात के अनुसार स्मॉलकैप सूचकांक इस समय पिछले साल की तुलना में ज्यादा महंगे हैं। 31 अक्टूबर, 2025 तक निफ्टी स्मॉलकैप 250 का पीई अनुपात 32.2 था जबकि पिछले साल इसी समय यह 30.2 रहा था। यह तब है जब सूचकांक में एक साल की अवधि में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फंड ने अपने नवीनतम इक्विटी आउटलुक में कहा, भारतीय बाजारों ने वैश्विक बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है, जिससे यह कॉन्टेरियन विकल्प बन गया है। तथापि मूल्यांकन सस्ते नहीं हैं लेकिन शिखर से थोड़े नीचे आए हैं। मिड-कैप और स्मॉल-कैप का मूल्यांकन अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

हालांकि हाल के महीनों में सूचकांक के स्तर पर मूल्यांकन में वृद्धि हुई है, लेकिन फंड प्रबंधकों और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर 2024 के बाद मूल्य और समयबद्ध गिरावट से कुछ क्षेत्रों में बरकरार तेजी दूर करने में मदद मिली है। पीजीआईएम इंडिया म्युचुअल फंड के फंड मैनेजर (इक्विटी) उत्सव मेहता के अनुसार, आवंटन में परिवर्तन अन्य कारकों से भी हुआ है।

उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए कि एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने बाजार पूंजीकरण (अर्ध-वार्षिक कवायद) के आधार पर कंपनियों की संशोधित सूची जारी की है। इसमें कुछ पोर्टफोलियो होल्डिंग्स को स्मॉलकैप से मिडकैप में दोबारा वर्गीकृत किया गया है। हमारी कई होल्डिंग्स ने शेयर कीमत में मजबूत प्रदर्शन देखा है और इसलिए उन्हें मिडकैप में अपग्रेड कर दिया गया है। इस प्रकार, होल्डिंग्स में कोई बड़ा बदलाव न होने के बावजूद स्मॉलकैप आवंटन में गिरावट आई है।

फंड हाउसों द्वारा साझा किए गए बाजार पूंजीकरण के अनुसार किए गए निवेश के आंकड़ों से पता चलता है कि स्मॉलकैप श्रेणी की 27 योजनाओं का अक्टूबर 2025 में औसत लार्जकैप निवेश 5.7 फीसदी था जबकि पिछले साल इसी महीने यह 4.6 फीसदी रहा था। इस अवधि में मिडकैप निवेश 12.3 फीसदी से बढ़कर 14.9 फीसदी पर पहुंच गया है। बैंक ऑफ इंडिया एमएफ, पीजीआईएम इंडिया एमएफ और यूनियन एमएफ की स्मॉलकैप योजनाओं में स्मॉलकैप निवेश में सबसे तेज गिरावट (10 फीसदी से ज्यादा ) देखी गई है।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement