facebookmetapixel
India-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान

ICICI Pru MF ने इस स्मॉल कैप कंपनी में खरीदी 3% हिस्सेदारी, ₹49 करोड़ में हुई डील

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने एनएसई पर 8.62 लाख इक्विटी शेयर खरीदे और 7.38 लाख शेयर हासिल किए

Last Updated- September 15, 2025 | 9:28 PM IST
ICICI Prudential AMC share price

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने सोमवार को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए लक्ष्मी डेंटल (Laxmi Dental) में करीब 3 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 49 करोड़ रुपये में खरीदी।

इस हिस्सेदारी खरीद के बाद लक्ष्मी डेंटल के शेयर NSE पर 0.25 फीसदी बढ़कर 306.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि BSE पर यह 0.93 फीसदी गिरकर 303.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

₹49 करोड़ में हुई डील

BSE और NSE के बल्क डील डेटा के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने एनएसई पर 8.62 लाख इक्विटी शेयर खरीदे और 7.38 लाख शेयर हासिल किए, जो लक्ष्मी डेंटल में कुल 2.91 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

इस संयुक्त लेनदेन का मूल्य लगभग 48.51 करोड़ रुपये था और इसे एक्सचेंज पर औसतन 303 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पूरा किया गया।

Also Read: Mutual Funds का पोर्टफोलियो बदला! जानें अगस्त में किन सेक्टर्स पर लगाया दांव, कहां से निकाला पैसा?

ADIA ने लक्ष्मी डेंटल में बेची 2% हिस्सेदारी

वहीं, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने लक्ष्मी डेंटल में कुल 11.16 लाख शेयर या 2.03 फीसदी हिस्सेदारी 33.82 करोड़ रुपये में बेची। इस ब्रिकी के बाद, ADIA की लक्ष्मी डेंटल में हिस्सेदारी 3.18 फीसदी से घटकर 1.15 फीसदी हो गई है। ये शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर 303 से 303.01 रुपये प्रति शेयर की कीमत में बेचे गए।

एक्सचेंज पर लक्ष्मी डेंटल के अन्य शेयर बेचने वालों का विवरण प्राप्त नहीं हो सका।

First Published - September 15, 2025 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट